एक्सप्लोरर

10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च

महिंद्रा ने अपनी पहली CNG कार XUV 3XO भारत में लॉन्च कर दी है. 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगी सनरूफ और 24.70 किमी का शानदार माइलेज.

भारत में लगातार सीएनजी गाड़ियों की डिमांड बढ़ रही है. जिसके चलते सभी कंपनियां सीएनजी गाड़ियां लॉन्च कर रही है. सीएनजी कारों में टाटा और मारुती सुजुकी की गाड़ियां मार्केट में खूब बिक रही हैं. लेकिन अब महिंद्रा ने भी अपनी पहले सीएनजी कार लॉन्च कर दिया है. जिसके बाद अब मार्केट में इस गाड़ी को खरीदने के लिए ग्राहक लोगों की भीड़ देखने को मिल सकती है. 

बता दें कि महिंद्रा कि इस नई कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सनरूफ और ट्विन-सिलेंडर तकनीक जैसी खूबियों के साथ 10 लाख रुपये से कम की शुरुआती बजट रेंज में पेश की गई है. तो चलिए इस खबर में जानतें हैं कि महिंद्रा की इस नई धांसू सीएनजी कार की कीमत, माइलेज और शानदार फीचर्स की पूरी डिटेल.

महिंद्रा ने लॉन्च की पहली CNG कार

आपको बता दें कि महिंद्रा ने अपनी इस नई XUV 3XO सीएनजी को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र 9.99 लाख रुपये रखी गई है जो 10 लाख रुपये के बजट में एक शानदार विकल्प है. जबकि इसके अलावा इसके अन्य अपर वेरिएंट्स की बात करें तो रेवएक्स एज (ओ) की कीमत 10.79 लाख रुपये, एएक्स5 वेरिएंट की कीमत 11.19 लाख रुपये और इसके टॉप वेरिएंट रेवएक्स ए की एक्स-शोरूम कीमत 12.27 लाख रुपये रखी गई है.

10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च

यह भी पढ़ें: डिलीवरी बॉय रोज कितना पेट्रोल फूंकते हैं? हिसाब चौंका देगा

मिलेगा दमदार माइलेज

बात करें अगर इंजन और परफॉर्मेंस की तो इस मामले में महिंद्रा ने XUV 3XO में 1.2-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया है. जिसे सीएनजी किट के साथ बहुत ही बेहतरीन तरीके से ट्यून किया गया है. कंपनी का दावा है कि महिंद्रा XUV 3XO सीएनजी 24.70 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का शानदार माइलेज देने में पूरी तरह सक्षम है. 

जबकि इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें दो छोटे-छोटे सीएनजी सिलेंडरों वाली ट्विन-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया है. इस डुअल-सिलेंडर सेटअप की वजह से डिग्गी यानी बूट स्पेस में काफी जगह बच जाती है.

10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च

मिलेगा सनरूफ भी

आपको बता दें कि महिंद्रा XUV 3XO सीएनजी का केबिन फीचर्स लग्जरी कार से कम नहीं है. युवाओं की सबसे पसंदीदा डिमांड को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें बड़े साइज का पैनोरमिक सनरूफ दिया है. जबकि इसके अलावा कार के अंदर बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसकी सीटें बहुत ही मुलायम और वेंटिलेटेड रखी गई हैं. 

सेफ्टी का भी रखा गया है पूरा ध्यान

वहीं अब बात करें अगर कार में सेफ्टी की तो इस मामले में भी महिंद्रा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. क्योंकि कार में आपको इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं.

अगर इस फेस्टिव सीजन आपका बजट 10 लाख रुपये के आसपास है और आप हर महीने फ्यूल के पैसे बचाना चाहते हैं. तो नजदीकी महिंद्रा शोरूम पर जाकर अभी इस नई सीएनजी एसयूवी खरीदें.

यह भी पढ़ें: FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
डिलीवरी बॉय रोज कितना पेट्रोल फूंकते हैं? हिसाब चौंका देगा
डिलीवरी बॉय रोज कितना पेट्रोल फूंकते हैं? हिसाब चौंका देगा
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget