एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस का शायराना वार, 'जो ये कहते थे कि रास्ते में...'

Devendra Fadnavis Speech: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शायराना अंदाज में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस पर वार किया.

Devendra Fadnavis Shayari: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार (25 मार्च) को विधानसभा में शायराना अंदाज में नजर आए. उन्होंने विरोधियों को चुनौती देने के लिए अपनी मजबूती का एहसास कराया.

उन्होंने साक़ी अमरोहवी की लाइन पढ़ते हुए कहा, ''मंज़िलें लाख कठिन आएं, गुजर जाऊंगा. हौसला हार के बैठूंगा तो मर जाऊंगा...चल रहे थे जो मेरे साथ कहां हैं वो लोग? जो ये कहते थे कि रास्ते में बिखर जाऊंगा. लाख रोके ये अंधेरा मेरा रास्ता लेकिन, मैं जिधर रोशनी आएगी उधर जाऊंगा...''

आप में वो पहले वाली बात कहां बाकी है?- देवेंद्र फडणवीस

फडणवीस ने एक अन्य शायरी में कहा, ''आप इतना भी गरज-गरज कर ना बरसो, कि मैं आंधी-तूफान या सैलाब बन जाऊं. खैर मुझमे तो अभी साख बाकी है, आप टटोलना खुद को और फ़ितरत को, सच बोलो! आप में वो पहले वाली बात कहां बाकी है?'' इस दौरान सदन में खूब ठहाके लगे.

माना जा रहा है कि उनका इशारा उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के साथ साथ शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की तरफ था. दरअसल, 2019 में शिवसेना के दूर होने के बाद देवेंद्र फडणवीस पिछले साल आखिरी में मुख्यमंत्री बने थे.

इससे पहले करीब पांच सालों तक वो विपक्षी शिवेसना (यूबीटी) के निशाने पर रहे. दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे, लेकिन बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच एकबार फिर वो सीएम बने. 

देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है. विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार की एनसीपी (एसपी) और कांग्रे को करारी हार का सामना करना पड़ा था.

हैबिटेट स्टूडियो पर फिर BMC की कार्रवाई, कुणाल कामरा विवाद के बाद एक्शन जारी

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
'एक दिन फ्रिज में मिलेगी...' की धमकी से टूटी डॉ. स्तुति, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में खोला राज
'एक दिन फ्रिज में मिलेगी...' की धमकी से टूटी डॉ. स्तुति, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में खोला राज
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
Pimpri-Chinchwad News: व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने 50KM पीछा कर फिरौती का प्लान किया फेल
Pimpri-Chinchwad News: व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने 50 KM पीछा कर फिरौती का प्लान किया फेल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget