एक्सप्लोरर

Devendra Fadnavis Oath: देवेंद्र फडणवीस समेत इन नेताओं का शपथ ग्रहण आज, PM मोदी भी होंगे शामिल, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Maharashtra Oath Ceremony: महाराष्ट्र के वरिष्ठ बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस आज (5 दिसंबर) तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वे प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री होंगे.

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है और वे आज (5 दिसंबर) राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार समेत दो उपमुख्यमंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी. अभी तक इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नए मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे या नहीं.

फडणवीस ने कहा कि उन्होंने शिंदे से सरकार में शामिल होने का अनुरोध किया है, जबकि शिंदे ने कहा कि बाद में मीडिया को इस बारे में जानकारी दी जाएगी. बुधवार को फडणवीस को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के तुरंत बाद सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की. 

‘फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना’
विधान भवन में आयोजित विधायक दल की बैठक में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी ने घोषणा की कि फडणवीस (54) को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. बैठक में बीजेपी की केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्य और केंद्र में डबल इंजन सरकार विकास को बढ़ावा देगी.

फडणवीस ने उन पर भरोसा जताने के लिए बीजेपी विधायकों को धन्यवाद दिया और कहा कि 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की भारी जीत प्रधानमंत्री मोदी के 'एक हैं तो सेफ हैं' मंत्र के कारण हुई. विधान भवन में हुई बैठक में राज्य बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने विधायक दल के नेता के रूप में फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा.

विधायक दल की बैठक से पहले यहां हुई राज्य बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में शीर्ष पद के लिए फडणवीस के नाम को अंतिम रूप दिया गया. फडणवीस ने राजभवन में मीडिया से कहा, "मैंने कल एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उन्हें बताया कि शिवसेना और महायुति दोनों की इच्छा है कि वह इस सरकार में हमारे साथ रहें. मुझे पूरा भरोसा है कि वह हमारे साथ रहेंगे." शिंदे स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए ठाणे गए हुए थे, जिससे महायुति गठबंधन में आंतरिक कलह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, वह मंगलवार को मुंबई लौट आए.

‘सरकार स्वस्थ माहौल में बन रही है’
बुधवार को राजभवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जब एक पत्रकार ने शिंदे से पूछा कि क्या वह और अजित पवार आजाद मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तो शिंदे ने जवाब दिया, “शाम तक इंतजार करते हैं. शपथ समारोह कल है." अजित पवार ने बीच में चुटकी लेते हुए कहा, “इनका तो शाम तक पता चलेगा. मैं तो शपथ ले रहा हूं."

इस पर शिंदे ने कहा, “मुझे खुशी है कि करीब ढाई साल पहले इसी जगह पर फडणवीस ने मेरे नाम की सिफारिश की थी कि मुझे मुख्यमंत्री बनना चाहिए. अब हमने शिवसेना की ओर से फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की सिफारिश की है. यह सरकार स्वस्थ माहौल में बन रही है. मैं देवेंद्र फडणवीस को बधाई देता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं."

महायुति ने 230 सीटों पर किया कब्जा
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए चुनावों में बीजेपी ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 132 पर जीत हासिल की, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. शिवसेना और एनसीपी और बीजेपी के महायुति गठबंधन के पास 230 सीटों के साथ बहुमत है. मंगलवार को फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास 'वर्षा' पर उनसे मुलाकात की. दोनों के बीच पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में हुई बैठक के बाद यह पहली मुलाकात थी.

‘शपथ ग्रहण में 42 हजार लोग शामिल होंगे’
बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में करीब 42,000 लोग शामिल होंगे. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नौ से दस केंद्रीय मंत्री और 19 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समारोह में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि 40,000 बीजेपी समर्थकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और विभिन्न धर्मों के नेताओं समेत 2,000 अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है.

एक अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए कम से कम 3,500 पुलिसकर्मियों और 520 अधिकारियों को तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में टूटा रिकॉर्ड, 16 सालों में बुधवार को मुंबई रहा सबसे गर्म दिन, जानें अगले 4 दिनों का मौसम अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget