एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस के CM चुने जाने पर पत्नी अमृता बोलीं, 'खुशी है लेकिन उससे ज्यादा जिम्मेदारी है'

Devendra Fadnavis Oath: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले मीडियो को संबोधित किया है. अमृता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देवेंद्र को बहुत काम करने हैं.

Maharashtra CM Oath Ceremony: भावी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस (Amrita Fadnavis) ने मीडिया से बातचीत में गुरुवार को कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ ले रहे हैं. खुशी से ज्यादा हमारे मन में जिम्मेदारी की अनुभूति है. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमृता फडणवीस ने कहा, ''आज बहुत सुंदर दिन है. देवेंद्र जी छठी बार एमएलए बन गए हैं. तीसरी बार सीएम पद मिल रहा है. उसका आनंद है. आनंद से ज्यादा जिम्मेदारी की मन में अनुभूति है. बहुत से कार्य़ उनको महाराष्ट्र के लिए करने हैं. और हम सभी को उनका साथ देना है.'' 

देवेंद्र फडणवीस शाम 5.30 बजे शपथ लेंगे. उनके साथ अजित पवार और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण के लिए आजाद मैदान में मंच सजकर तैयार हो गया है. इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत एनडीए शासित राज्यों के सीएम भी पहुंच रहे हैं.

पत्नी के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे सचिन तेंदुलकर

शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति के अलावा बिजनस, फिल्म उद्योग और खेल जगत की हस्तियां भी मौजूद रहेंगी जबकि अतिथियों का आना भी शुरू हो गया है. अमृता फडणवीस भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आजाद मैदान पहुंच चुकी हैं. वहां वह अतिथियों का अभिवादन कर रही हैं. कार्यक्रम स्थल पर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ पहुंच गए हैं.

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं. नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से 2009 से विधायक निर्वाचित हो रहे हैं. इससे पहले वह नागपुर दक्षिण से दो बार के विधायक रहे हैं. ढाई साल के लिए वह डिप्टी सीएम की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Devendra Fadnavis Oath: मुकेश अंबानी, शाहरुख खान, सलमान खान, देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण में VIP गेस्ट की सीट तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget