एक्सप्लोरर

Devendra Fadnavis Oath: मुकेश अंबानी, शाहरुख खान, सलमान खान, देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण में VIP गेस्ट की सीट तैयार

Devendra Fadnavis Swearing-in Ceremony: देवेंद्र फडणवीस आजाद मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस समारोह में राजनीति, सिनेमा और उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेंगी.

Devendra Fadnavis Oath Ceremony: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (5 दिसंबर) की शाम आजाद मैदान में होने जा रहा है, जिसके लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की गई हैं. देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तो वहीं संभावना यह भी है कि अजित पवार के साथ एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम का पदभार ग्रहण करेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ सिनेमा जगत के वीआईपी गेस्ट भी शामिल होने वाले हैं. वहीं, संतों को भी आमंत्रित किया गया है. 

देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जो वीवीआईपी गेस्ट लिस्ट जारी की गई है, उसमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, एकता कपूर, मुकेश अम्बनी, अनंत अम्बनी, अनिल अम्बनी, जाह्नवी कपूर, विद्या बालन, सिद्धार्थ कपूर, जय कोटक, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हैं. 

इसके अलावा, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, गीतांजलि किर्लोस्कर, बिरेन्द्र सराफ, राजेश अदानी, मनोज सैनिक, KK तातेड़, मृदुला भाटकर, निखिल मेसवानी, हेतल मेसवानी, नीरजा चौधरी, योगेश पुढारी, रोहित शेट्टी, अर्जुन कपूर, सतीश मेहता, एटली, बोनी कपूर, श्रद्धा कपूर, बादशाह, जयेश शाह, जॉन इब्राहिम, विकी कौशल, खुशी कपूर, रुपाली गांगुली, सुधाकर शेट्टी, धवल मेहता, आलोक संघवी, ज्योति पारेख, आलोक कुमार, अरविंद कुमार का नाम भी वीवीआईपी गेस्ट लिस्ट में है.

देवेंद्र फडणवीस के शपथ समारोह में संतों को भी आमंत्रण
देवेंद्र फडणवीस की शपथ के लिए कई संतों को भी आमंत्रित किया गया है. इस दौरान जगद्गुरु नरेन्द्राचार्य जी महाराज ने बताया कि उन्होंने कई साल पहले ही कहा था कि एक हैं तो सेफ हैं. वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने खुद महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी को शपथ विदाई समारोह में आमंत्रित किया था. पंडित रमन त्रिवेदी ने बताया कि वह शपथ समारोह में शामिल होने वाले हैं. उन्हें आमंत्रण भी मिला था जिसके बाद ही वह उज्जैन से मुंबई के लिए रवाना हुए थे.

तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. इससे पहले साल 2014 से साल 2019 तक वह फुल टर्म सीएम रहे थे. इसके बाद साल 2019 में उन्होंने शपथ ली थी, लेकिन सहयोगी पार्टी का समर्थन हासिल ना हो पाने के कारण देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा देना पड़ा था. 

यह भी पढ़ें: Eknath Shinde News: डिप्टी सीएम पद को लेकर आखिरी समय में एकनाथ शिंदे ने लिया बड़ा फैसला, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget