एक्सप्लोरर

सीएम देवेंद्र फडणवीस की नागपुर से जीत को चुनौती देने के मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या है मामला?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है. कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे ने फडणवीस के खिलाफ याचिका दाखिल की थी.

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बड़ी राहत मिली है. उनकी विधानसभा चुनाव में नागपुर से जीत को चुनौती देने वाली याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दी. कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे ने फडणवीस की नागपुर साउथ वेस्ट से जीत को चुनौती दी थी.

1999 से फडणवीस लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं. वो 1999 में पहली बार नागपुर पश्चिम से कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर चुने गए. 2009 के चुनाव में उन्होंने नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के विकास ठाकरे को हराया. इसके बाद लगातार चार बार उन्होंने जीत दर्ज की.

किसे मिले कितने वोट?

2024 के चुनाव में उन्हें 129,401 वोट मिले. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे को 39,710 वोटों से हराया. गुडाधे को 89,691 वोट मिले. वहीं वीबीए के विनय भांगे को 2,728 वोट मिले. 

इस चुनाव में जीत के बाद फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने. इससे पहले शिंदे सरकार में वो उप-मुख्यमंत्री थे. फडणवीस पहली बार अक्टूबर 2014 में मुख्यमंत्री बने थे और नवंबर 2019 तक सीएम रहे. इसके बाद शिवसेना से गठबंधन टूटने के बाद नवंबर 2019 में 6 दिनों के लिए सीएम बने.

क्या था कांग्रेस नेता का दावा?

गुडधे ने हाई कोर्ट से चुनाव परिणाम को अमान्य घोषित करने का अनुरोध करते हुए कहा था कि इसमें कई अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया गया. गुडधे के वकील पवन दाहात ने कहा कि पीठ ने इस तकनीकी आधार पर याचिका खारिज कर दी कि याचिकाकर्ता याचिका दायर करने के समय व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं थे.

उन्होंने कहा कि वह पहले से ही हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने की प्रक्रिया में हैं. गुडधे की चुनाव याचिका के साथ ही हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी विधायक मोहन मटे, सुधीर मुनगंटीवार, देवराव भोंगले और किरीटकुमार भांगडिया के निर्वाचन को चुनौती देने वाली चार अन्य याचिकाओं को भी खारिज कर दिया.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget