एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: 24 दिसंबर तक संभव नहीं मराठा आरक्षण पर फैसला, बीजेपी नेता का बड़ा बयान, फिर गरमाएगा आंदोलन?

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र बीजेपी नेता सुभाष देशमुख ने कहा है कि मराठा आरक्षण पर 24 दिसंबर तक फैसला लेना संभव नहीं है. फरवरी के अंत तक सभी को धैर्य रखना चाहिए.

Maratha Reservation Decision: एक ओर जहां मनोज जारांगे ने कहा है कि सरकार के पास मराठा आरक्षण पर फैसला लेने के लिए सिर्फ कल का समय है, वहीं दूसरी ओर पूर्व सहकारिता मंत्री और बीजेपी विधायक सुभाष देशमुख ने मराठा आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है. सुभाष देशमुख ने कहा है कि मराठा आरक्षण पर 24 दिसंबर तक फैसला लेना संभव नहीं है, सभी को फरवरी के अंत तक धैर्य रखना चाहिए. ऐसे में ये देखना अहम होगा कि मनोज जरांगे इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं. 

क्या बोले बीजेपी नेता सुभाष देशमुख?
ABP माझा के अनुसार, सोलापुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सुभाष देशमुख ने कहा, ''आरक्षण को लेकर कई विधायकों ने सदन में अपनी राय रखी है. कम से कम 70 से 80 विधायकों ने अपनी राय रखी. इसपर खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपनी राय रखी. शिंदे समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसके बाद रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी और इसे कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा. मुख्यमंत्री का कहना है कि आरक्षण पर विशेष सत्र बुलाकर निर्णय लिया जाएगा. इसलिए, इस पर 24 दिसंबर तक निर्णय नहीं लिया जा सकता, क्योंकि रिपोर्ट अब प्राप्त हुई है."

सभी को सहयोग करना चाहिए
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि आरक्षण देने के बाद आरक्षण रद्द न हो जाए, इसके लिए सभी को सावधानी बरतनी जरूरी है. इसलिए, फरवरी के अंत तक सभी को धैर्य रखना चाहिए, सभी को सहयोग करना चाहिए और आरक्षण प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए, ऐसा देशमुख ने कहा.

'फरवरी तक सभी लोग धैर्य रखें'
सुभाष देशमुख ने कहा, मराठा आरक्षण का मामला पिछले 40 से 45 साल से रुका हुआ है. 24 दिसंबर को ये दूर नहीं होगा. रिपोर्ट अभी सौंपी जानी बाकी थी और अब सौंपी गई है. उसके बाद कैबिनेट की दोबारा बैठक होगी. सभी को यह भी ध्यान रखना होगा कि दिया गया आरक्षण दोबारा रद्द न हो. आरक्षण देते समय आपको बहुत सावधान रहना होगा. 

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Invitation: राम मंदिर उद्घाटन में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले जाएंगी या नहीं? कहा- 'न्योता आने दो फिर...'

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget