एक्सप्लोरर

शरद पवार के पोते रोहित पवार को लेकर नितेश राणे का बड़ा दावा, 'बीजेपी के संपर्क में थे, अगर हमने...'

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर रोहित पवार ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कि वह अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत से ही एक ही पार्टी में रहे हैं. वो अपना देखें.

महाराष्ट्र में सियासी दलबदल के बीच बीजेपी के नेता और मंत्री नितेश राणे ने शरद पवार के पोते रोहित पवार को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. राणे ने कहा कि एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे. भले ही रोहित पवार एनसीपी (एसपी) के नेता शरद पवार के साथ हैं, लेकिन उनका दिल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ है.

अहिल्यानगर के कर्जत-जामखेड से विधायक रोहित पवार ने नितेश राणे के दावे को खारिज किया है. उन्होंने कहा, ''जिस व्यक्ति के खुद के पैर कीचड़ में फंसे हों, उसे दूसरों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.''

नितेश राणे का पूरा बयान
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने कहा, "रोहित पवार 2019 में बीजेपी में शामिल होने वाले थे. अगर हमने यह बताना शुरू कर दिया कि वह किन बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे, तो उनके पास छिपने की भी जगह नहीं बचेगी."

इसके जवाब में रोहित पवार ने कहा कि जब कभी कांग्रेस में रहे राणे से पार्टी बदलने को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कैसा गुस्से में जवाब दिया था. एनसीपी (एसपी) नेता ने तंज कसते हुए कहा, "जैसे वह कपड़े बदलते हैं, वैसे ही पार्टियां भी बदलते हैं. वह खुद कीचड़ में फंसे हुए हैं, इसलिए दूसरों के बारे में बोलने से परहेज करें."

  • नितेश राणे का दावा- बीजेपी के संपर्क में थे रोहित पवार
  • रोहित पवार ने राणे के दावों पर किया पलटवार
  • रोहित पवार ने कहा- जैसे राणे कपड़े बदलते हैं, वैसे ही पार्टियां भी बदलते हैं

रोहित पवार ने यह भी कहा कि वह अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत से ही एक ही पार्टी में रहे हैं. बता दें कि साल 2023 में शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में फूट पड़ गई थी. उनके भतीजे अजित पवार और कई अन्य विधायक बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ सरकार में शामिल हो गए थे. 

इसके बाद चुनाव आयोग ने अजित पवार के गुट को असली एनसीपी माना और नाम, चिह्न उसे सौंप दिया. वहीं शरद पवार गुट को नया नाम और चिह्न मिला. रोहित पवार, शरद पवार के साथ हैं और बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget