एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता राम कदम का संजय राउत पर बड़ा हमला, कहा- 'वे मानसिक रूप से...'

Maharashtra News: राम कदम ने कहा कि एक तरफ उनके नेता संजय राउत कह रहे हैं कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ उनका गठबंधन होगा, वहीं दूसरी तरफ किशोर तिवारी ऐसा करने से मना कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में बीजेपी नेता और विधायक राम कदम ने रविवार (17 अगस्त) को शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत पर बड़ा हमला बोला. कदम ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान बताया. दरअसल, संजय राउत ने राज ठाकरे की पार्टी से गठबंधन की बात कही है, जिस पर बीजेपी नेता ने ये प्रतिक्रिया दी है.

बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा, "उद्धव ठाकरे और उनके नेता मानसिक रूप से परेशान हैं. एक तरफ उनके नेता संजय राउत कह रहे हैं कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ उनका गठबंधन होगा, वहीं दूसरी तरफ किशोर तिवारी ऐसा करने से मना कर रहे हैं और उद्धव ठाकरे को खत लिख रहे हैं. ऐसे में वह पूरी तरह से बिखरा हुआ दल है." 

'90 फीसदी लोग शिवसेना में चले गए'

उन्होंने आगे कहा, "90 प्रतिशत लोग उन्हें छोड़कर बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा वाली शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के साथ चले गए हैं. ऐसे में उनके पास कोई नहीं बचा. बीच में जो लोग बचे हैं, वे भी जल्द उन्हें छोड़कर चले जाएंगे. दो अलग-अलग विचारधारा के बीच वे कंफ्यूज हैं."

बीजेपी नेता ने ये भी कहा, "मनसे एक ओर जहां हिंदुत्व की बात करता है, वहीं दूसरी ओर लोकसभा चुनाव के समय उद्धव ठाकरे के सांसदों की जीत के जश्न में पाकिस्तान के झंडे लहरा रहे थे. वे हिंदुओं के घोर विरोधी हैं. ऐसे में दो विचारधाराएं एक साथ नहीं आ सकतीं."

राहुल गांधी की यात्रा नोटंकी- राम कदम

वहीं राहुल गांधी की यात्रा पर राम कदम ने कहा, "संजय राउत को शायद इस बात का ज्ञान होगा कि वोटिंग लिस्ट को लेकर आयोग की जो प्रक्रिया है, उसमें सभी राजनीतिक दल साथ में होते हैं. उन्होंने उस समय आपत्ति क्यों नहीं की? जब चुनाव की सूची बनती है, तो वे पूरी तरह से चुप रहते हैं. चुनाव के बाद जब वे हार जाते हैं, तो धांधली का आरोप लगाते हैं, जबकि जीत जाते हैं, तो कहते हैं कि सबकुछ ठीक था. ऐसी नौटंकी नहीं होगी. राहुल गांधी जो यात्रा निकाल रहे हैं, वो पूरी तरह से नौटंकी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget