एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: BJP नेता आशीष शेलार के निशाने पर हैं सहयोगी एकनाथ शिंदे? BMC को भेजी चिट्ठी से मिल रहे संकेत

Maharashtra Politics: आशीष शेलार ने BMC कमिश्नर को जो पत्र लिखा है उसमें एकनाथ शिंदे सरकार के कार्यकाल में 6000 करोड़ की सड़क सीमेटिंग प्रोजेक्‍ट में घटिया क्‍वालिटी के सामान के उपयोग का आरोप लगाया है.

Ashish Shelar on Eknath Shinde: महाराष्‍ट्र में रविवार 15 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्‍तार होना है. मंत्रिमंडल विस्‍तार से पहले मुंबई बीजेपी प्रमुख विधायक आशीष शेलार ने पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे सरकार को लेकर बड़ा आरोप लगाया है, जिससे महाराष्‍ट्र की सियासत गरमा गई है. आशीष शेलार ने शिंदे सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए एक प्रोजेक्‍ट पर सवाल उठाए हैं और बीएमसी कमिश्नर को पत्र लिखा है.

बता दें आशीष शेलार ने बीएमसी कमिश्नर भूषण गगारानी को जो पत्र लिखा है, उसमें एकनाथ शिंदे सरकार के कार्यकाल में छह हजार करोड़ रुपये की सड़क सीमेटिंग प्रोजेक्‍ट में घटिया क्‍वालिटी के सामान के उपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.

उन्होंने लिखा, "मैं पिछले साल से मुंबई में शुरू किए गए 6,000 रुपये के सीमेंट कंक्रीट कार्यों और चल रहे छोटे सड़क कंक्रीटिंग कार्यों के संबंध में लिख रहा हूं. मेरे विधानसभा क्षेत्र के सांताक्रूज पश्चिम क्षेत्र में बुधवार को सड़क निरीक्षण के दौरान मैंने देखा कि हाल ही में बनी कंक्रीट की सड़कों में दरारें आ गई हैं. कंक्रीट की परतें उखड़ रही हैं और हाल ही में शुरू किए गए सड़क कार्यों के लिए भी ठीक से काम नहीं किया जा रहा है."

आशीष शेलार ने की जांच की मांग
आशीष शेलार ने आगे लिखा, "खराब गुणवत्ता वाले काम और खराब कंक्रीटिंग कार्यों के कई शिकायतों के बाद मैं मांग करता हूं कि एक विशेष जांच दल का गठन किया जाए. इसमें किए गए कार्य के गुणवत्ता पहलुओं की जांच की जाए. साथ ही कंक्रीट की गई 40 फीसदी सड़क पैच का आईटी बॉम्बे, वीजेटीआई के विशेषज्ञों सहित विस्तृत ऑडिट किया जाए."

"गुणवत्ता नियंत्रण, सतर्कता प्रक्रिया और ठेकेदार के काम में यदि कोई चूक हुई है तो उसकी जांच की जानी चाहिए. जांच के आधार पर दोषी सड़क ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, जिसमें लापरवाह एजेंसियों, अधिकारियों के खिलाफ जुर्माना और ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जाए."

ये भी पढ़ें शिंदे सरकार में शुरू योजना की जांच की मांग, मुंबई BJP चीफ आशीष शेलार ने लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget