एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को वॉरशिप की ये अहम जानकारी देता था ठाणे का मैकेनिकल इंजीनियर, ATS ने किया बड़ा खुलासा

Maharashtra News: महाराष्ट्र ATS की जांच में पता चला कि रविन्द्र मुरलीधर वर्मा नवंबर 2024 में फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में आया और वॉरशिप डिफेक्ट लिस्ट से जड़ी जानकारी शेयर की.

Maharashtra ATS News: महाराष्ट्र ATS को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर एक 27 वर्षीय भारतीय युवक को गिरफ्तार गया है, जो कि कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Pakistan Intelligence Operative (PIO) के संपर्क में था और उसने किसी वॉरशिप की डिफेक्ट लिस्ट से जुड़ी जानकारी जो कि भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित संवेदनशील और गोपनीय जानकारी है, उसे सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया था.

गिरफ्तार आरोपी का नाम रविन्द्र मुरलीधर वर्मा है जो कि ठाणे के कलवा इलाके का रहने वाला है. वह मैकेनिकल इंजीनियर है. महाराष्ट्र ATS के मुताबिक जांच में पता चला कि वो वर्मा नवंबर 2024 में फेसबुक के जरिए एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में आया था. इसके बाद नवंबर 2024 से मई 2025 के बीच उसने वॉट्सऐप के माध्यम से वॉरशिप की डिफेक्ट लिस्ट जो कि गोपनीय और संवेदनशील क्षेत्रीय जानकारी है उससे जुड़ी जानकारी भेजी थी.

आरोपी वर्मा और 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

ATS ने वर्मा और उसके संपर्क में आए दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ठाणे एटीएस यूनिट ने इन सभी पर गुप्तचर अधिनियम 1923 की धारा 3(1)(a), 5(1) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है.

वॉरशिप की डिफेक्ट लिस्ट से जुड़ी जानकारी शेयर की

सूत्रों ने बताया कि वर्मा क्रिसने डिफेंस टेक्नोलॉजी लिमिटेड कंपनी के लिए काम करता था और इस कंपनी को नेवल डॉक कुछ वॉरशिप से जुड़े कामों को सबलेट किया करती थी. वर्मा के पास प्रोहिबिटेड (प्रतिबंधित) इलाके में जाने का पास भी था, जिसकी मदद से वो वहां भी जा सकता था. सूत्रों ने बताया कि वर्मा के पास कुछ वॉरशिप की डिफेक्ट लिस्ट थी जिससे जुड़ी हुई जानकारी उसने साझा की, इसके अलावा वर्मा ने वॉरशिप से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भी PIO को दी.

2 जून तक ATS कस्टडी में आरोपी

इस मामले में ATS वर्मा के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और उसके चैट्स निकाल रही है ताकि पूरी जानकारी इकट्ठा की जा सके कि उसने और किस तरह की जानकारी PIO के ऑपरेटिव्स को दी है. वर्मा को गुरुवार (29 मई) को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे सोमवार तक ATS को कस्टडी में भेज दिया गया है.

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget