एक्सप्लोरर

मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP-RSS पर साधा निशाना तो रामदास अठावले बोले, 'समाज में फूट डालने...'

Maharashtra Election 2024: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को निशाने पर लिया. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि महायुति की स्थिति राज्य में अच्छी है.

Maharashtra Assembly Election 2024: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और महाराष्ट्र से राज्य सभा सांसद रामदास अठावले ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की हवा महायुति के पक्ष में होने का दावा किया. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और आरएसएस को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनेगी

रामदास अठावले ने कहा, "माहौल बहुत अच्छा है. लोकसभा के समय माहौल हमारे खिलाफ था, लेकिन इस बार का चुनाव संविधान और आरक्षण के प्रचार पर नहीं चलेगा, यहां विकास के मुद्दे पर ही चुनाव होने वाला है. पूरे महाराष्ट्र की स्थिति बहुत अच्छी है. अनुमान है कि हमें कम से कम 170 मिलेंगी और महायुति की सरकार बनेगी."

अठावले ने मल्लिकार्जुन पर किया पलटवार

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा यह कहना क‍ि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जहरीले सांप हैं और इनको कुचल देना चाहिए, पर रामदास अठावले ने कहा कि वो ऐसी बातें करते रहते हैं और कांग्रेस हमेशा ऐसे ही प्रचार कर अपनी राजनीति को चलाती आई है और दलित-मुसलमानों को अपनी तरफ खींचने का काम किया है. लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है और वो जमाना जा चुका है. अब सबका साथ-सबका विकास का जमाना है.

भाजपा समाज को जोड़ने का काम कर रही है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खुशहाली से आगे बढ़ रहा है. जहां पहले विकास नहीं दिखता था, वहीं अब सबको यह दिख रहा है. मल्लिकार्जुन खरगेका बयान समाज में फूट डालने वाला है. वो समाज को तोड़ने के लिए ऐसा कह रहे हैं, जबकि हम समाज को जोड़ने का काम करते हैं. हम देश को एक अच्छी ऊंचाई तक पहुंचाएंगे. बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान प्रस्तावित है, वहीं चुनावी नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे.

यह भी पढ़ें- 'लोगों को इस्तेमाल करके फेंक देना BJP का कैरेक्टर', कन्हैया कुमार ने महायुति को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget