एक्सप्लोरर

'लोगों को इस्तेमाल करके फेंक देना BJP का कैरेक्टर', कन्हैया कुमार ने महायुति को घेरा

Maharashtra Election 2024: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने महाराष्ट्र में बेरोजगारी और बढ़ते अपराध को लेकर महायुति पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि युवकों के पास पढ़ने-लिखने के बावजूद भी रोजगार नहीं है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान के अंतिम दौर में पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जमकर जुबानी तीर चले. इस बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने एबीपी न्यूज़ के साथ बातचीत में कई सवालों का जवाब देते हुए विरोधियों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में परिवर्तन का माहौल है.

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने रोजगार और अपराध को लेकर तंज कसते हुए कहा, ''अगर आप मजदूरों से बातचीत करेंगे तो उनको मजदूरी तक नहीं मिल रही है. युवकों के पास पढ़ने-लिखने के बावजूद भी रोजगार नहीं है. महिलाओं के खिलाफ अपराध की संख्या बढ़ी है.''

विनोद तावड़े के बयान को लेकर क्या बोले कन्हैया कुमार?

बीजेपी नेता विनोद तावड़े के 'राहुल गांधी फेक' हैं वाले बयान को लेकर जब कन्हैया कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''ये विनोद तावड़े कौन हैं, मुझे मालूम नहीं है. मैं उन्हें नहीं पहचानता हूं. कुछ कहते होंगे, मुझे मालूम नहीं है.'' दरअसल राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के 'एक है, तो सेफ हैं' वाले बयान पर हमला बोला था, इसी को लेकर बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने राहुल गांधी पर पलटवार किया था.

नवाब मलिक पर कन्हैया कुमार ने क्या कहा?

अजित पवार गुट से चुनाव मैदान में उतरने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब को लेकर पूछे गए सवाल पर कन्हैया कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''उनके साथ धोखाधड़ी की गई है. वो महायुति के साथ में हैं या विरोध में हैं, ये पता नहीं चल पा रहा है. बीजेपी का कैरेक्टर ही है कि लोगों को इस्तेमाल करके उसे फेंक देना.''

कन्हैया कुमार ने राज ठाकरे को भी घेरा

जब कन्हैया कुमार से पूछा गया कि राज ठाकरे ने कहा है कि शरद पवार ने जातियों में कलह का निर्माण किया. इस पर उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र का बच्चा भी इस पर विश्वास करेगा ऐसा आपको लगता है क्या? राज ठाकरे की ओर से उद्धव ठाकरे को गद्दार कहने के सवाल पर उन्होंने कहा, '' प्रत्यक्षम किम प्रमाणम. यह तो प्रत्यक्ष है न कि पार्टी किसकी तोड़ी गई.'' 

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ''महाराष्ट्र में गद्दारी किसने की? बीजेपी के साथ जाकर कौन मिल गया. गौतम अडानी कौन होते हैं इस बात को तय करने वाले कि महाराष्ट्र में सरकार किसकी बनेगी?'' बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. निलेश बुधावले की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार खत्म, 20 नवंबर को वोटिंग, 4140 उम्मीदवार, जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget