एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में महायुति और MVA ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारी, बनाया ये खास प्लान

Maharashtra Election 2024: CM एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार जल्द ही महाराष्ट्र यात्रा पर निकलेंगे. वहीं शरद पवार पहले ही गांव-गांव जाकर अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए मेहनत कर रहे हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महायुति और एमवीए दोनों ने तैयारियां शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार महाराष्ट्र यात्रा पर निकलेंगे. वहीं शरद पवार और राज ठाकरे महाराष्ट्र के गांव-गांव जाकर अपनी पार्टी मजबूत करने के लिए मेहनत कर रहे हैं.

वहीं 20 अगस्त को एकनाथ शिंदे की सरकार कोल्हापूर से माता अंबादेवी के दर्शन कर अपने प्रचार की शुरुआत करेंगे. यह रैली मुंबई, पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र, ठाणे, कोंकण, विदर्भ, मराठवाड़ा होकर जाएगी. बता दें कुछ दिन पहले ही एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने दिल्ली जाकर पार्टी आलाकामन से मुलाकात की थी. 

इस मुलाकात में सीट बंटवारे की बात करें तो बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर लड़ने का इरादा बना रही है. वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना 100 सीटों पर लड़ सकती है. इसके अलावा अजित पवार 70 से ज्यादा सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है. लोकसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे दिल्ली में अपना वजन इस्तेमाल करके ज्यादा सीट हासिल करने में कामयाब हुए थे. अब चर्चा है कि क्या यही फॉर्मूला विधानसभा के लिए भी इस्तेमाल होगा? ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक सीटों का ऐलान किया जाएगा. 

शरद पवार भी महाराष्ट्र की यात्रा पर निकले 
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए जमीन पर शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP भी उतरी है. फिलहाल पुणे से इसकी शुरुआत हो गई है, इस यात्रा का नाम 'शिव स्वराज्य यात्रा' रखा गया है. शिवनेरी के जुन्नार किले से शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने इस यात्रा की शुरुआत की है. शिव स्वराज्य यात्रा पहले चरण में पुणे, सोलापुर और मराठवाड़ा को कवर करेगी. 

पहले चरण में यात्रा 10 दिनों में 31 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी. यात्रा के जरिए शरद पवार गुट ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाने का ऐलान किया है. वहीं, दूसरी तरफ अजित पवार अपनी नई एनसीपी को लेकर सम्मान यात्रा पर निकले हैं. सरकार की योजना, सरकार की नई रणनीति को लेकर अजित पवार महाराष्ट्र की जमीन पर अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं.

मुंबई: 15 दिन तक दोस्ती बढ़ाई... फिर नकली सोने को असली बता बुजुर्ग महिला को ऐसे लगाया 25 लाख का चूना, गिरफ्तार

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget