एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: ‘जो लोग दाउद इब्राहिम से...’, NCP प्रत्याशी नवाब मलिक ने दी BJP के बड़े नेताओं को चेतावनी

Maharashtra Election 2024: एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि जो लोग दाउद और आतंकवाद के साथ मेरे नाम जोड़ रहे हैं, उनपर मैं मानहानि का मुकदमा करूंगा. चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता हो.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले वोटिंग से पहले चुनावी माहौल शबाब पर है. इसी बीच एनसीपी (अजित पवार) नेता नवाब मलिक का बड़ा बयान सामने आया है. एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या आप पीएम मोदी के साथ हैं या नहीं हैं? इसपर उन्होंने कहा कि मैं अजित पवार के साथ हूं और भारतीय जनता पार्टी मेरे खिलाफ है. 

फिर मलिक से पूछा गया कि क्या आप बीजेपी के साथ हैं? इसपर उन्होंने कहा, "मैं अजित पवार के साथ हूं. बीजेपी का प्रेम देखिए छलक रहा है. लगातार वो मुझे दाउद इब्राहिम का आदमी बता रहे हैं. मेरे आतंकियों से संबंध बता रहे हैं, जबकि मैंने साफ तौर पर कह दिया है कि मुझपर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है, वो न्यायालय में है."

उन्होंने कहा कि न्यायालय की जमानत की कंडीशन है कि मैं उस केस के बारे में कुछ नहीं कहूं, लेकिन जिस दिन भी मामला आएगा, उसमें मैंने अपनी कंपनी को लेकर डिस्चार्ज एप्लीकेशन डाली है. जिस दिन फैसला आएगा, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. 

‘मानहानि का मुकदमा करूंगा’
एनसीपी नेता ने न्यूज़ 24 के इंटरव्यू के दौरान कहा, "जो लोग दाउद और आतंकवाद से मेरे नाम को जोड़ रहे हैं, मैं उन सबके ऊपर मानहानि का मुकदमा करूंगा. चाहे वो कोई भी और कितना भी बड़ा नेता हो." उनसे पूछा गया देवेंद्र फडणवीस तो आपको बोल चुके हैं तो क्या उनपर भी केस करेंगे? इसपर मलिक ने कहा कि वकील नोटिस भेंजेगे, अगर उन्होंने गलती मान ली तो ठीक है, वरना उनके खिलाफ भी केस चलेगा.

‘मेरे नेता सिर्फ अजित पवार हैं और कोई नहीं’
मलिक से पूछा गया कि क्या देवेंद्र फडणवीस आपके नेता नही हैं? इसपर उन्होंने कहा, "मेरे नेता सिर्फ अजित पवार हैं, उसके अलावा मेरे कोई नेता नहीं. सारे दल एक तरफ और नवाब मलिक एक तरफ. मुझे जनता चुनाव लड़ा रही है, मैं चुनाव नहीं चलना चाहता था, जब मैं जेल में था, तब मेरी बेटी मेरे विधानसभा क्षेत्र को देख रही थी. लेकिन, जब मैं जेल से छूटने और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने दफ्तर में गया तो लोगों की भीड़ रहती है, अपनी समस्याओं को लेकर मेरे कैबिन अलग है, बेटी का कैबिन अलग है." 

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election: मुंबई में CM एकनाथ शिंदे को दिखाए गए काले झंडे, काफिला रोकने की भी कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget