एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा, 'उद्धव ठाकरे का मुस्लिम वोट बैंक जल्द ही...'

Maharashtra Election 2024: सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना उम्मीदवार रमेश बोरनारे के लिए वैजापुर में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने शिवसेना (UBT के लिए बढ़ते समर्थन के दावे को खारिज कर दिया.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के चुनावी रण में नेताओं के बीच एक दूसरे पर तीखे हमले किए जा रहे हैं. इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सोमवार (11 नवंबर) को उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शिवसेना (यूबीटी) का चुनाव चिह्न 'मशाल' घरों में आग लगाने का काम कर रही है. उन्होंने मुस्लिम वोट बैंक का भी जिक्र किया और साथ ही MVA के ढाई साल के कार्यकाल को लेकर भी सवाल खड़े किए.

सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना उम्मीदवार रमेश बोरनारे के लिए वैजापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना (उबाठा) के लिए बढ़ते समर्थन के दावे को खारिज कर दिया और दावा किया कि उसके पक्ष में बढ़ रहा मुस्लिम वोट बैंक जल्द ही बिखर जाएगा.

समुदायों के बीच दरार पैदा करने का जरिया है 'मशाल'- शिंदे

शिवसेना प्रमुख शिंदे इस बात पर जोर दिया कि जाति-आधारित राजनीति के बजाय पार्टी का सामुदायिक सेवा पर ध्यान केंद्रित करना औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की जीत का कारण था. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे नीत पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘मशाल’ घरों को आग लगाने और समुदायों के बीच दरार पैदा करने का माध्यम है.

मुस्लिम वोट जल्द ही बिखर जाएगा- एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, ''वे (शिवसेना यूबीटी) मशाल को क्रांति का प्रतीक कहते हैं लेकिन उनकी मशाल घरों को जला देती है और समुदायों के बीच दरार पैदा करती है. उनके पक्ष में बढ़ रहा मुस्लिम वोट जल्द ही बिखर जाएगा.'' 

शिंदे ने MVA के 2.5 साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल

उन्होंने महाविकास अघाड़ी के ढाई साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए. शिंदे ने दावा किया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के विधायकों को 2019 (जब एमवीए सरकार सत्ता में आई) के बाद 2.5 वर्षों के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए एक भी रुपया नहीं मिला था. 

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.

ये भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर से उतरते ही अधिकारियों ने चेक किया बैग, उद्धव ठाकरे बोले- 'मैंने वीडियो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget