एक्सप्लोरर

हेलीकॉप्टर से उतरते ही अधिकारियों ने चेक किया बैग, उद्धव ठाकरे बोले- 'मैंने वीडियो...'

Uddhav Thackeray News: शिवसेना (यूबीटी) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैग चेकिंग का वीडियो शेयर किया है. इसमें उद्धव ठाकरे अधिकारियों से सवाल-जवाब कर रहे हैं.

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का बैग चेक किया गया. यवतमाल के वनी एयरपोर्ट पर उनके बैग की जांच की गई. वो महाराष्ट्र के विदर्भ के दौरे पर थे. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार (11 नवंबर) को वनी में संजय डेरकर के प्रचार के लिए पहुंचे थे. हेलीकॉप्टर से उतरते ही पूर्व सीएम ठाकरे का बैग चेक किया गया.

हेलीकॉप्टर से उतरते ही पूर्व सीएम ठाकरे का बैग चेक किया गया. बैग की जांच के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में विरोधियों पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा, ''मेरे बैग की जांच करने में कोई समस्या नहीं है लेकिन क्या पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बैग की जांच की गई?''

सात-आठ अधिकारियों ने मेरा बैग चेक किया- उद्धव ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, ''जब मैं प्रचार के लिए आया तो सात-आठ अधिकारियों ने मेरा बैग चेक किया. मैंने उन्हें अनुमति दे दी. मैंने उनका एक वीडियो बनाया. लेकिन अब से अगर किसी का बैग चेक किया जाए तो सबसे पहले अधिकारी का पहचान पत्र जांचें, पता करें कि वह किस पद पर है.''

जैसे वे आपकी जेब चेक करते हैं, वैसे ही उनकी भी करें- उद्धव

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने अधिकारियों की ओर से जांच पर सवाल खड़े करते हुए आगे कहा, ''जैसे वे आपकी जेबें चेक करते हैं, वैसे ही उनकी भी चेक करें. ये आपका अधिकार है. जांच अधिकारी अगर आपको रोकते हैं तो उनकी जेबों की भी जांच करें. मैं अपने बैग की जांच करने वाले अधिकारियों पर क्रोधित नहीं हुआ.'' 

'पीएम मोदी और शाह का बैग चेक करने का साहस दिखाएं'

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख सवाल उठाते हुए कहा, ''जैसे उन्होंने मेरा बैग चेक किया, वैसे ही उन्हें पीएम मोदी और अमित शाह का बैग चेक करने का साहस दिखाना चाहिए.'' बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र चुनाव का सर्वे होगा फेल? संजय राउत का बड़ा दावा, बताया कितनी सीटों पर जीतेगी MVA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget