एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: मुंबई BJP चीफ आशीष शेलार बोले, ''कांग्रेस जहां सत्ता में आती है वहां...'

Maharashtra Election 2024: आशीष शेलार ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, वहां राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने लोगों से एमवीए को वोट न देने की अपील की.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी नेता आशीष शेलार ने सोमवार (4 नवंबर) को आरोप लगाया कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, वहां राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है. शेलार ने लोगों से महा विकास आघाडी को वोट न देने की अपील की.

संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बीजेपी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी द्वारा कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण को लिखे पत्र का हवाला दिया जिसमें मुसलमानों के लिए आरक्षण और 'लव जिहाद' के मामलों के लिए गठित समिति को रद्द करने की मांग की गई थी. उन्होंने पार्टी (कांग्रेस) पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.

एमवीए गठबंधन को वोट नहीं देने की की अपील
शेलार ने कहा, 'कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है वहां राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देती है. जहां भी पार्टी सत्ता में आती है, वहां सामाजिक अशांति और अस्थिरता हमेशा बनी रहती है. जम्मू कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले इसका उदाहरण हैं.' उन्होंने लोगों से 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) वाले एमवीए गठबंधन को वोट नहीं देने की अपील की.

'कांग्रेस कर रही है तुष्टिकरण की राजनीति'
चव्हाण को लिखे सपा के पत्र का हवाला देते हुए शेलार ने कहा, ''हम इस तरह की गतिविधियों को वोट जिहाद कहते हैं. कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. हम इस तरह के वोट जिहाद के पूरी तरह खिलाफ हैं. शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मुसलमानों को आरक्षण देने के मामले में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का क्या रुख है?''

तबादला करने का निर्देश दिया था
बीजेपी नेता ने कहा कि महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला का तबादला देश के निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किया गया और विपक्ष को यह स्वीकार करना चाहिए कि निर्वाचन आयोग तटस्थ और निष्पक्ष है. कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद निर्वाचन आयोग ने सोमवार को राज्य सरकार को डीजीपी शुक्ला का तत्काल प्रभाव से तबादला करने का निर्देश दिया था.

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि शुक्ला एक विवादास्पद अधिकारी हैं, जिन्होंने बीजेपी का पक्ष लिया है और उनके पद पर बने रहने से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने पर संदेह पैदा होगा.

शेलार ने कहा, ''हम पटोले को अपने आरोपों को साबित करने के लिए कोई भी दस्तावेज या सबूत पेश करने के लिए आमंत्रित करते हैं. अगर वह अगले सप्ताह तक ऐसा करने में असमर्थ रहते हैं, तो हम निर्वाचन आयोग के साथ एक औपचारिक शिकायत दर्ज करने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए मांफी की मांग करते हैं. एक व्यक्ति को निशाना बनाना और उसे परेशान करना अच्छा नहीं है और यह कांग्रेस या शिवसेना (यूबीटी) पर उल्टा पड़ सकता है.''

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में नामांकन वापस लेने की समयसीमा खत्म, 288 सीटों पर मैदान में 8272 प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget