एक्सप्लोरर

'कंपनियां गुजरात ले गए, BJP ने महाराष्ट्र को लूटा', आदित्य ठाकरे ने बोला हमला

Maharashtra Election 2024: शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता बीजेपी को नकार देगी, वह सिर्फ महाविकास अघाड़ी (MVA) को स्वीकार करेगी.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान चरम पर है. पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी हमले और तेज हो गए हैं. इस बीच उद्धव ठाकर के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र को घेरते हुए बीजेपी पर महाराष्ट्र को लूटने का आरोप लगाया. इसके साथ ही राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाने का भी दावा किया.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर नासिक में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, ''महाराष्ट्र के विकास के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी जी को बात करनी चाहिए. जो कंपनियां महाराष्ट्र के लिए थी, उसे गुजरात क्यों ले गए? इस बारे में भी मोदी जी को जवाब देना चाहिए.''

BJP ने महाराष्ट्र को क्यों लूटा- आदित्य ठाकरे

उन्होंने आगे कहा, ''महाराष्ट्र की जनता हमारे साथ है. महाविकास अघाड़ी की जीत होगी. प्रधानमंत्री मोदी को इतिहास के पन्नों में उलझाने के बजाय यह जवाब देना चाहिए कि बीजेपी ने महाराष्ट्र को क्यों लूटा? हो सकता है कि वे इतिहास के पन्नों में व्यस्त हों, लेकिन महाराष्ट्र भविष्य की ओर देख रहा है. बीजेपी महाराष्ट्र के बारे में बुरा सोचती है. महाराष्ट्र बीजेपी को नकार देगा, वह केवल MVA को स्वीकार करेगा."

पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (8 अक्टूबर) को महाराष्ट्र के धुले में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने महाविकास अघाड़ी (MVA) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''महाविकास अघाड़ी की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक हैं, लेकिन ड्राइवर के लिए झगड़ा हो रहा है.''

महाराष्ट्र के विकास को रुकने नहीं देंगे- पीएम मोदी

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए आगे कहा, ''हम सभी को, बीजेपी को, महायुति को, महायुति के एक-एक उम्मीदवार को आपका आशीर्वाद चाहिए. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पिछले ढाई वर्षों में महाराष्ट्र के विकास को जो गति मिली है, उसे रुकने नहीं दिया जाएगा. अगले 5 वर्ष महाराष्ट्र की प्रगति को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे. महाराष्ट्र को जिस सुशासन की जरूरत है, वह महायुति सरकार ही दे सकती है.''

बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग है, जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी. 

ये भी पढ़ें:

योगी आदित्यनाथ के नारे 'कटेंगे तो बटेंगे' पर अजित पवार ने उठाए सवाल, शिंदे गुट का क्या है रुख?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget