एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ के नारे 'कटेंगे तो बटेंगे' पर अजित पवार ने उठाए सवाल, शिंदे गुट का क्या है रुख?

Maharashtra Election 2024: पूर्वी महाराष्ट्र के वाशिम में एक चुनावी रैली में योगी आदित्यनाथ ने अपने इस नारे को दोहराया था, जिसका अजित पवार ने विरोध किया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए नारे 'बटेंगे तो कटेंगे' की चर्चा महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ देश में अलग-अलग सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी जमकर हो रही है. इस बीच महाराष्ट्र में अब इसको लेकर सियासत तेज हो गई है. महायुति में शामिल एनसीपी प्रमुख अजित पवार को ये नारा पसंद नहीं आया. उन्होंने महाराष्ट्र में इसका विरोध किया.

दरअसल, एक चुनावी रैली में सीएम योगी द्वारा इस नारे को दोहराने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि राज्य के लोग इस तरह की टिप्पणी पसंद नहीं करते. उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के लोगों ने हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने का प्रयास किया है.

'महाराष्ट्र के लोगों को ये पसंद नहीं'
योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा, "महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज, राजर्षि शाहू महाराज और महात्मा फुले का है. आप महाराष्ट्र की तुलना अन्य राज्यों से नहीं कर सकते, महाराष्ट्र के लोगों को यह पसंद नहीं है." उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की शिक्षा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की थी.

एनसीपी प्रमुख ने ये भी कहा, "जब दूसरे राज्यों से लोग यहां आते हैं, तो वे अपने लोगों को ध्यान में रखते हुए बयान देते हैं, लेकिन महाराष्ट्र ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया और यहां के सभी चुनावों का यह इतिहास रहा है."

शिवसेना शिंदे गुट ने किया समर्थन
इसके अलावा महायुति में शामिल शिवसेना शिंदे गुट ने भी इस नारे पर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है. शिवसेना नेता संजय निरुपम ने योगी आदित्यनाथ के नारे 'बटेंगे तो कटेंगे' का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ कुछ गलत नहीं बोल रहे हैं. हो सकता है उनका ये नारा लोगों को बाद में समझ आए. उन्होंने ये भी कहा कि अजित पवार इसे आज नहीं समझ रहे हैं लेकिन आगे वे भी इसे समझ जाएंगे. 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूर्वी महाराष्ट्र के वाशिम में एक चुनावी रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने इस नारे को दोहराया था.

ये भी पढ़ें

'MVA को हारने के लिए अलग से प्रयास की जरूरत...', संजय निरुपम का तीखा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget