एक्सप्लोरर

Akola Road Accident: महाराष्ट्र के अकोला में भीषण सड़क हादसा, MLC किरण सरनाईक के रिश्तेदार समेत छह लोगों की मौत

Akola Accident News: महाराष्ट्र के अलोका में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है.

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के अकोला जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. दो कारों की टक्कर में छह की लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हुए हैं. 

महाराष्ट्र के अकोला जिले में दो कारों के बीच हुई टक्कर में दो शिशुओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में एमएलसी किरण सरनाईक (MLC Kiran Sarnaik) के रिश्तेदार भी शामिल हैं, जो अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

एमएलसी किरण सरनाईक के रिश्तेदार की मौत
एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर में पातुर घाट के पास अकोला-वाशिम राजमार्ग पर एक फ्लाईओवर पर हुई. उन्होंने बताया कि घायलों को अकोला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अकोल ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है. हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने इस मामले पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सड़क हादसे में छह की मौत
इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में रघुवीर अरुण सरनाईक (28 वर्ष), अस्मिता अजिंक्य अमले (9 माह), शिवानी अजिंक्य अमले (30 वर्ष), सिद्धार्थ यशवंत इंगले (35 वर्ष), अमोल शंकर ठाकरे (35 वर्ष) और कपिल प्रकाश इंगले शामिल हैं. घायलों में पीयूष देशमुख (11 वर्ष), सपना देशमुख (41 वर्ष) और श्रेयस सिद्धार्थ इंगले (37 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं. पातुर पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वास्तव में दुर्घटना किस कारण से हुई.

मौके पर ग्रामीणों ने की मदद
अकोला में हुए सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े. हादसे की सूचना तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. मरीजों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें: Watch: BJP के मंच से महिला नेता ने पूछा किसके हाथ में जाएगा देश? आवाज आई- राहुल गांधी...बदल गया माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget