एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona Death: तीसरी लहर में मौत को लेकर आया चौंकाने वाला आंकड़ा, बिना किसी लक्षण वाले इतने मरीजों ने गंवाई जान

महाराष्ट्र में कोरोना से जान गंवाने वालों का आकड़ा भले एक लाख 40 हजार के पार पहुंच गया है. लेकिन अब राज्य में कोरोना से होनी वाली मौतों को लेकर एक हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है.

Maharashtra Corona Death: महाराष्ट्र में कोरोना से जान गंवाने वालों का आकड़ा भले एक लाख 40 हजार के पार पहुंच गया है. लेकिन अब राज्य में कोरोना से होनी वाली मौतों को लेकर एक हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है. जनवरी के महीने में राज्य में कोरोना से 1,040 मौत रिपोर्ट की गईं. कोविड डेथ ऑडिट कमेटी ने जब इस आंकड़े का ध्यान से अध्ययन किया तो पता चला कि इनमें से 58 ऐसे मरीजों की जान गई है जिनमें शुरुआत में कोई भी लक्षण नहीं था. 

कमेटी ने इस अध्ययन में पाया कि 58 मरीज ऐसे थे जिनमें कोरोना से संक्रमित होने के बाद शुरुआती तौर पर कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहा था. इसे लेकर डॉ. अविनाश सुपे ने कहा कि अध्ययन में सामने आई ये बात इस ओर इशारा करती है कि कोरोना के किसी भी वेरिएंट को माइल्ड नहीं माना जा सकता. 

डॉक्टर सुपे ने कहा, ''कमजोर लोगों की आइसोलेशन में भी निगरानी जरूरी है. बिना किसी लक्षण वाले मरीजों की मौत का प्रतिशत 5.5 रहा.'' जनवरी में 63 प्रतिशत उन मरीजों की जान गई है जो कई अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे. वहीं 44 प्रतिशत मरीजों में सांस संबंधी तकलीफें देखी गई. कोरोना की तीसरी लहर में ज्यादातर केस या तो माइल्ड थे या फिर कम गंभीर थे, इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत नहीं पड़ी. पहली दो लहरों के मुकाबले तीसरी लहर में कम लोगों की जान गई है. पहली लहर में यह 2.2 प्रतिशत थी वहीं दूसरी में डेल्टा वेरिएंट के चलते यह बढ़कर 2.8 प्रतिशत हो गई थी. वहीं तीसरी लहर में डेथ रेट 0.1 प्रतिशत ही दर्ज किया गया. 

वहीं मुंबई की बात करें तो निगम के आंकड़ों के मुताबिक 85 से 88 प्रतिशत कोरोना संक्रमित बिना किसी लक्षण वाले थे. हालांकि उन मरीजों पर बाद में इसका क्या प्रभाव रहा इसे लेकर कोई आंकड़ा मौजूद नहीं है. इसे लेकर डॉक्टर वसंत नागवेकर ने कहा कि 40 वर्ष से कम उम्र वालों में ओमिक्रोन वेरिएंट में काफी तेज बुखार रिपोर्ट किया गया. वहीं, 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों में बुखार कम ही देखा गया. यही कारण है कि लोगों ने इसे अधिक गंभीरता से नहीं लिया. 

यह भी पढ़ें

 Maharashtra: महाराष्ट्र में डॉक्टर्स पर कहर बनकर बरसा कोरोना, जानें अब तक कितने डॉक्टर और नर्स ने गंवाई जान

NCP के नवाब मलिक का दावा, PM मोदी द्वारा आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम के कारण देश में फैला कोरोना वायरस

Unlocking Mumbai: मुंबईवासियों के लिए खुशखबरी! मेयर किशोरी पेडनेकर ने अनलॉकिंग को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget