एक्सप्लोरर

Maharashtra: अनलोडिंग करते समय पलटा कोयले से भरा ट्रक, हादसे ने ली तीन बहनों की जान

महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई. हादसा ठाणे की भिवंडी तहसील में हुआ जब एक कोयले से भरा एक ट्रक टेढ़ा होकर पलट गया.

Maharashtra:  महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई. हादसा ठाणे की भिवंडी तहसील में हुआ जब एक कोयले से भरा एक ट्रक टेढ़ा होकर पलट गया. इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात एक ईंट के भट्ठे पर जहां उनके माता पिता मजदूरी कर रहे थे, यह हादसा हुआ. इस दौरान उनकी एक दो साल की बहन बिना किसी चोटिल हुए बच निकली. इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें भट्ठे का मालिक भी शामिल है.

पुलिस ने बताया कि कोयले से भरा ट्रक अनलोडिंग कर रहा था जिस दौरान ये हादसा हुआ. कोयले की अनलोडिंग के लिए हायड्रोलिक सिस्टम का प्रयोग किया जा रहा था लेकिन ट्रक का सिस्टम फेल हो गया और वो एक ओर को झुक कर पलट गया. हादसे की जगह पर तीनों बहनें सो रही थी और ट्रक उन्ही के ऊपर जा गिरा जिससे उनकी मौत हो गई. 

पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाली लड़कियों की उम्र तीन से सात साल के बीच की थी. इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है.  आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. इस घटना को लेकर गांव वालों ने बताया कि मृतकों के माता पिता भट्ठी में काम करते थे और वहीं पास में झोपड़ बनाकर रहते थे. जिस दौरान हादसा हुआ महिला ने अपनी दो साल की बेटी को पेड़ पर झूला डालकर सुला रखा था जो कि उनकी झोपड़ी से थोड़ी दूरी पर था जिसके कारण उनकी दो साल के बेटी बिना किसी चोट के बच गई.

यह भी पढ़ें

Copyright Violation: कॉपी राइट उल्लंघन को लेकर गूगल CEO सुंदर पिचाई सहित पांच पर मामला दर्ज

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में बुधवार को मिले कोरोना के 35756 नए मामले, 79 मरीजों की हुई मौत

Mumbai Fake Currency: सात करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद, मुंबई पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक
'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget