एक्सप्लोरर

गम में बदली खुशियां! महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए तीन लोगों की नदी में डूबने से मौत

Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ में दो भाई और उसके एक रिश्तेदार की नदी में डूबने से मौत हो गई है. ये सभी पिकनिक मनाने गए हुए थे.

Raigad Accident News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पिकनिक मनाने के दौरान दो भाई और उनके एक रिश्तेदार नदी में डूब गए. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर महाड़ में सावित्री नदी (Savitri River) पर हुई.

मृतक मुन्नवर शहाबुद्दीन नालबंद (38), उनके भाई दिलावर (28) और उनके रिश्तेदार जाहिद जाकिर पटेल (28) महाबलेश्वर के निवासी थे और वह पिकनिक मनाने के लिए महाड़ आए थे. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तीनों तैरने के लिए नदी में उतरे थे, लेकिन वह पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और डूब गए. अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने तलाशी और बचाव अभियान चलाया और शाम को शवों को बाहर निकाला गया.

स्टंट करते समय डूबा शख्स
नागपुर मकरधोकड़ा डैम में एक युवक के डूबने का वीडियो वायरल हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अगस्त को नागपुर के उमरेड में स्थित मकरधोकड़ा डैम पर पिकनिक मनाने के लिए लड़कों का एक समूह गया था. हालांकि, उनमें से एक लड़का डूब गया और उसकी मौत कैमरे में कैद हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, झील के किनारे खड़े होकर स्टंट करने की कोशिश कर रहा एक युवक झील में गिर गया और बाद में डूब गया. 

शुरुआती जानकारी के अनुसार गुरुवार (15 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागपुर जिले के उमरेड कस्बे के पास मकरधोकड़ा झील पर पर्यटकों की भारी भीड़ थी. अचानक तीन युवक शेड की दीवार पर चढ़ने की कोशिश करने लगे, जिसके माध्यम से झील का पानी सामने की ओर बहता है. एक युवक सफल रहा, लेकिन अन्य दो शेड से नीचे गिर गए. शेड की दीवार पर खड़ा युवक बाद में पीछे की ओर झील में गिर गया और डूब गया.

इस बीच घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीन युवक जान जोखिम में डालकर शेड की दीवार पर चढ़ते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान युवक नीचे गिर जाता है और उसकी जान चली जाती है. गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया.

ये भी पढ़ें: 'डायबिटीज और मोटापे...', स्कूल के मध्याह्न भोजन को लेकर डॉक्टर्स ने महाराष्ट्र सरकार को लिखा पत्र, की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget