एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.33 फीसदी मतदान, जानिए मुंबई की छह सीटों का हाल?

Lok Sabha Election Phase 5 Voting: महाराष्ट्र में आज 13 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 6.33 फीसदी मतदान हुआ है. मुंबई में भी आज कुल छह सीटों पर वोटिंग जारी है. यहां सबसे कम मतदान मुंबई साउथ में हुआ है.

Maharashtra Lok Sabha Election Phase 5 Voting: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में आज 13 सीटों पर लोग अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं. महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक कितना मतदान हुआ है इसके आंकड़े सामने आ चुके हैं. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में 6.33 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं अगर मुंबई की बात करें तो में आज कुल छह सीटों पर वोटिंग हो रही है.

मुंबई में कितना हुआ मतदान?
मुंबई की छह सीटों पर वोटिंग के ताजा आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. मुंबई में सुबह 9 बजे तक सबसे  ज्यादा वोट मुंबई साउथ सेंट्रल सीट पर पड़े हैं, वहीं अगर सबसे कम मतदान की बात करें तो मुंबई साउथ सीट पर हुआ है.

मुंबई नॉर्थ सीट पर 6.19 फीसदी, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर 6.01 फीसदी, मुंबई नॉर्थ ईस्ट सीट पर 6.83 फीसदी, मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट पर 6.87 फीसदी, मुंबई साउथ सीट पर 5.34 फीसदी और मुंबई साउथ सेंट्रल सीट पर 7.79 फीसदी मतदान हुआ है.

महाराष्ट्र में मुंबई की छह सीटों के अलावा भिवंडी में 4.86 फीसदी, धूल में 6.92 फीसदी, डिंडौरी में 6.40 फीसदी, कल्याण में 5.39 फीसदी, नासिक में 6.45 फीसदी, पालघर में 7.95 फीसदी और ठाणे में 5.67 फीसदी मतदान हुआ है.

मुंबई उत्तर सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उम्मीदवार बनाया है. गोयल पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं.  गोयल का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार भूषण पाटिल से है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपाल शेट्टी 2014 और 2019 में मुंबई उत्तर से जीते. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल मुंबई क्षेत्र की छह सीटों पर सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. उनके पास कुल 110 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. उन पर 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारियां भी हैं.

महाराष्ट्र की 13 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी, शिवसेना, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), वंचित बहुजन अघाड़ी और कांग्रेस हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में वोटिंग प्रतिशत में गिरावट, जानिए 2019 में कितना हुआ था मतदान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget