एक्सप्लोरर

लीलावती अस्पताल में फर्श के नीचे मिली इंसानी हड्डियां-बाल, काला जादू के साथ करोड़ों के घोटाले का आरोप

Lilavati Hospital News: मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल के मौजूदा ट्रस्टियों ने अस्पताल के पूर्व ट्रस्टियों पर करोड़ों रुपये के घोटाले और काला जादू करने के आरोप लगाए हैं. अध्यक्ष के कैबिन की खुदाई की गई.

Lilavati Hospital Black Magic: मुंबई के मशहूर लीलावती अस्पताल के मौजूदा ट्रस्टियों ने अस्पताल के पूर्व ट्रस्टियों पर घोटाले और काला जादू करने का आरोप लगाया है. आरोप के मुताबिक अस्पताल का निर्माण साल 1997 में प्रशांत मेहता के पिता किशोर मेहता ने करवाया था.

कैसे हुआ घोटाला?

प्रशांत मेहता का कहना है कि 2002-03 में उनके पिता किशोर मेहता इलाज के लिए विदेश चले गए थे जिस दौरान किशोर मेहता के भाई विजय मेहता ने जाली हस्ताक्षर कर लीलावती ट्रस्ट पर कब्जा कर लिया था.

प्रशांत मेहता के मुताबिक विजय मेहता ने इस दौरान अपने बेटे और दूसरे रिश्तेदारों को ट्रस्ट का हिस्सा बनाया. बाद में किशोर मेहता, उनकी पत्नी चारु मेहता और प्रशांत मेहता ने विजय मेहता के खिलाफ असिस्टेंट चैरिटी कमिश्नर के दफ्तर में शिकायत की थी.

यह मामला 20 साल तक चला और नवंबर 2023 में असिस्टेंट चैरिटी कमिश्नर ने फैसला दिया कि लीलावती अस्पताल के ट्रस्ट पर किशोर मेहता, चारु मेहता और उनके बेटे प्रशांत मेहता का हक़ है. हालांकि विजय मेहता के परिवार के द्वारा असिस्टेंट चैरिटी कमिश्नर के इस फैसले को चैरिटी कमिश्नर के यहां चैलेंज किया गया है और इसकी सुनवाई चल रही है.

अस्पताल में करोड़ों रुपये का घोटाला

फिलहाल अस्पताल का ट्रस्ट प्रशांत मेहता के हाथ में ही है. प्रशांत मेहता का कहना है कि जब से ट्रस्ट वापस उनके हाथ में आया है तब से उन्होंने फॉरेंसिक ऑडिट करवाया है और यह उनके फॉरेंसिक ऑडिट में सामने आया है कि अस्पताल में करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है. इस बाबत तीन अलग-अलग FIR दर्ज कराए गए हैं. पहला FIR 12 करोड़ रुपये के घपले का है जबकि दूसरा FIR 44 करोड़ रुपये के घपले का है और 2 दिन पहले तीसरा फिर दर्ज कराया गया है जिसमें करीब 1250 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है.

प्रशांत मेहता ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में प्रोक्योरमेंट डिपार्टमेंट होने के बावजूद पूर्व ट्रस्टियों ने बाहर की कंपनी से सामान लेने के नाम पर यह घोटाला किया है. मुंबई की बांद्रा पुलिस थाने में यह तीनों FIR दर्ज किए गए हैं और यह मामला आगे के जांच के लिए EOW को ट्रांसफर कर दिया गया है.

कैबिन में किया गया काला जादू?

प्रशांत मेहता की तरफ से यह भी आरोप लगाया गया कि पूर्व ट्रस्टियों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष के बैठने वाले कैबिन में काला जादू किया है. प्रशांत मेहता वह अभी जिस केबिन में बैठ रहे हैं वहां के बारे में अस्पताल के कुछ पूर्व कर्मचारियों ने उन्हें बताया था कि इस कमरे में काला जादू किया गया है. इसके बाद प्रशांत मेहता ने उसे कमरे की खुदाई कराई और फर्श के नीचे से 8 कलश मिले जिसमें इंसानी हड्डियां, बाल और काला जादू में इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग समान मिले हैं.

प्रशांत मेहता के मुताबिक उन्होंने इस खुदाई की वीडियोग्राफी भी करवाई है और इंडिपेंडेंस विटनेस को भी उसे दौरान यहां पर मौजूद रखा था. काला जादू के बाबत भी एक शिकायत बांद्रा पुलिस थाने में लीलावती अस्पताल के तरफ से की गई है.

हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है. लीलावती अस्पताल के मुताबिक उन्होंने काला जादू के मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिसके बाद कोर्ट खुद इस मामले की इंक्वारी कर रही है और अगर कोर्ट को लगा कि  इस मामले में एफआईआर दर्ज किया जाए तो कोर्ट पुलिस को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे सकती है.

ये भी पढ़ें- मौलाना खलील उर रहमान का विवादित बयान, यूपी के राज्यमंत्री को बताया 'नाली का कीड़ा'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget