एक्सप्लोरर

मौलाना खलील उर रहमान का विवादित बयान, यूपी के राज्यमंत्री को बताया 'नाली का कीड़ा'

Holi 2025: यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा था कि जिन लोगों को होली से दिक्कत है तो तिरपाल का हिजाब पहन लें, इससे उनकी टोपी नहीं भींगेगी. इस पर मुंबई रजा अकेडमी के सचिव ने प्रतिक्रिया दी.

यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह के बयान पर मुंबई के रजा अकेडमी और ऑल इंडिया सुन्नी जमीयत उलेमा के सचिव मौलाना खलील उर रहमान ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग गंदी 'नाली के कीड़े' हैं. ये लोग समाज को बांटना चाहते हैं.

इन लोगों के दिमाग में जहर भरा है- मौलाना

होली के दिन जुमे को लेकर जारी बयानबाजी पर मौलाना खलील उर रहमान ने रघुराज सिंह के बयान पर भड़कते हुए कहा, "इन लोगों के दिमाग में जहर भरा हुआ है. ये मुल्क को बांटने की फिराक में लगे हुए हैं. इनको गंदी नाली के कीड़े कहिए और ये इस तरह के बयान दे रहे हैं. चाहे वो मंत्री बना बैठा हो या कुछ भी हो. ये वो लोग हैं जो समाज को बांटना चाहते हैं और मुल्क में नफरत फैलाना चाहते हैं."

बता दें कि 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा. अभी रमजान का महीना चल रहा है और 14 मार्च को जुमा यानी शुक्रवार है. रमजान के दौरान जुमे की नमाज का अपना महत्व होता है.

रघुराज सिंह ने क्या कहा था?

यूपी के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने 10 मार्च को कहा था कि होली और जुमे की नमाज के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है, लेकिन कुछ लोगों को इस पर आपत्ति है. ऐसे लोगों से मेरा अनुरोध है कि जैसे वहां की महिलाएं हिजाब पहनती हैं और मस्जिदों को तिरपाल से ढका जाता है, वैसे ही वे तिरपाल का हिजाब बनाकर आ-जा सकते हैं. इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी और वे आसानी से नमाज अदा कर सकेंगे.

मंत्री ने कहा था कि तिरपाल का हिजाब पहनने से उनकी टोपी भीगेगी नहीं. उन्होंने कहा था कि हिंदुओं को असुविधा नहीं होनी चाहिए. इससे पहले संभव के सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि जो होली के रंगों से असहज महसूस करते हैं, उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए क्योंकि यह त्योहार वर्ष में केवल एक बार आता है, जबकि जुमा की नमाज वर्ष में 52 बार होती है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget