एक्सप्लोरर

लालू यादव ने नीतीश कुमार को दिया साथ आने का ऑफर, CM फडणवीस बोले, 'चाहे कितने भी...'

Lalu Yadav On Nitish Kumar: आरजेडी चीफ लालू यादव ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दे दिया. इस बयान से बिहार का सियासी पारा चढ़ गया.

नए साल पर आरजेडी के सुप्रीमो लालू यादव ने यह कहकर बिहार का सियासी पारा चढ़ा दिया कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लिए दरवाजे खुले हैं. लालू यादव ने नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में शामिल होने का ऑफर दे दिया. अब इस पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवी की प्रतिक्रिया आई है.

सीएम फडणवीस ने कहा, "लालू जी चाहे कितने भी हसीन सपने देख लें, वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने ही रहेंगे, वह पूरे नहीं होंगे." मुंबई में कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम फडणवीस मीडिया से मुखातिब हो रहे थे. इसी दौरान उनसे मीडियाकर्मियों ने आरजेडी सुप्रीमो के बयान पर प्रतिक्रिया पूछी. इस पर उन्होंने कहा, "लालू जी के सपने पूरे होने वाले नहीं हैं."

बिहार में इसी साल होने हैं चुनाव

बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. नीतीश कुमार बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं. आरजेडी के साथ मिलकर नीतीश कुमार दो बार सरकार चला चुके हैं. बिहार में पिछले कुछ दिनों से सियासी अटकलों का बाजार गरमाया हुआ है.

लालू यादव के ऑफऱ पर क्या बोले सीएम नीतीश?

लालू यादव के ऑफर पर जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने बस इतना कहा, "क्या बोल रहे हैं?" मीडिया के सवालों पर नीतीश कुमार ने हाथ जोड़ लिए. सीएम नीतीश बिहार के नए राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान के शपथग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. 

जब सीएम नीतीश से ये सवाल पूछा गया कि क्या मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी, इस पर राज्यपाल ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा, "ये इस तरह के सवाल का अवसर नहीं है. आज ख़ुशी का दिन है. हम केवल अच्छी चीजों के बारे में बात करें."

पिता के दिए ऑफऱ पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

राज्यपाल के शपथग्रहण के कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे. जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "मैंने पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया है." जब उनसे पिता के ऑफर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "अगर आप जैसे लोग एक ही सवाल के साथ उनके पास आते रहेंगे तो वह क्या करेंगे? उन्होंने जो कुछ भी कहा उसका उद्देश्य आप पत्रकारों की जिज्ञासा को ख़त्म करना ही रहा होगा."

नए साल पर किसानों को CM देवेंद्र फडणवीस का तोहफा, वापस होंगी 30-40 साल पुरानी जमीनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget