एक्सप्लोरर

नए साल पर किसानों को CM देवेंद्र फडणवीस का तोहफा, वापस होंगी 30-40 साल पुरानी जमीनें

Maharashtra Cabinet Decisions: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि क्लास-2 हो चुकी जमीनों को क्लास-1 करके किसानों को वापस की जाएंगी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान किया है. किसानों को 30-40 पुरानी जमीनें वापस की जाएंगी. सीएम फडणवीस ने कहा कि ये ऐसी जमीनें हैं जिनका बकाया रेवेन्यू किसान नहीं भर पाए. रेवेन्यू नहीं भरे जाने की वजह से ये जमीनें क्लास-2 की हो गई थीं. अब उन जमीनों को क्लास-1 बनाकर हमारी सरकार ने किसानों को वापस करने का फैसला किया है. 

महाराष्ट्र भू-राजस्व संहिता, 1966 (राजस्व विभाग) की धारा-220 में कृषि योग्य भूमि संबंधी प्रावधान में संशोधन का निर्णय लिया गया है. सरकारी कर्मचारियों के वेतन और भत्ते के भुगतान के लिए मुंबई जिला सेंट्रल बैंक में व्यक्तिगत खाते खोलने की मंजूरी और निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों (Public Undertakings) से अतिरिक्त धन निवेश करने के लिए प्राधिकरण और इसके लिए मानदंडों में छूट (वित्त विभाग) की बात कही गई है.

महाराष्ट्र कैबिनेट ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

इसके साथ ही गुरुवार (02 जनवरी) को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में शोक संदेश में कहा गया कि डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में देश की सेवा की. कैबिनेट की ओर से भावना व्यक्त करते हुए कहा गया कि अर्थशास्त्र में उनका योगदान और लेखन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा.

सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के प्रधानमंत्रियों में से एक डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया था. उन्होंने 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली थी. उन्हें आर्थिक सुधारों का वास्तुकार माना जाता था.

ये भी पढ़ें:

लालू यादव ने नीतीश कुमार को दिया साथ आने का ऑफर, CM फडणवीस बोले, 'चाहे कितने भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
'CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा...', प्रोटेस्ट के बीच रामदास अठावले का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा...', प्रोटेस्ट के बीच रामदास अठावले का बड़ा बयान
'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले
'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget