एक्सप्लोरर

Watch: लालबाग के राजा की पहली झलक सामने आई, 16 करोड़ का मुकुट बना आकर्षण

Lalbaugcha Raja 2024 First Look: महाराष्ट्र का गणेशोत्सव पूरे देश में मशहूर है. वहीं मुंबई का लालबाग का राजा सबसे ज्यादा लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल है.

Lalbaugcha Raja First Look: मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा की पहल झलक सामने आ गई है. उनके मस्तक की शोभा बढ़ा रहा 16 करोड़ का मुकुट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जय जयकारे के बीच गणपति बप्पा ने भक्तों को दर्शन दिए. बड़ी संख्या में भक्त यहां जुटे. मुंबई में लालबाग का राजा सबसे मशहूर गणेश मंडल है. महाराष्ट्र भर के वीवीआईपी यहां पर दर्शन के लिए आते हैं. महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम रहती है. गणेश चतुर्थी का त्योहार 7 सितंबर को मनाया जाएगा.

कल से शुरू होगा दर्शन

लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के सुधीर सीताराम सालवी ने कहा, "बहुत अच्छे तरीके से लालबाग के राजा की पहली झलक सामने आई है. अच्छे तरीके से मंडल की तैयारी हो चुकी है. कल से लालबाग के राजा के दर्शन के लिए लाइन शुरू होगी. हम लोगों को बढ़िया तरीके से दर्शन करवाएंगे."

मुंबई के लालबाग के राजा की मूर्ति का भव्य रूप भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहता है. हर साल मूर्ति की डिजाइन बदलती रहती है. गणेशोत्सव के दौरान बड़ी तादाद में यहां लोग अपनी मनोकामना लिए गणपति के दर्शन करने आते हैं. गणेश मंडल की तरफ से पूरी व्यवस्था की जाती है.

गणेश मंडल के ऑनरी पद पर अनंत अंबानी

एबीपी माझा की रिपोर्ट के मुताबिक, लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में अनंत अंबानी को ऑनरी पद पर नियुक्त किया गया है. अंबानी परिवार इस गणेश मंडल के पैसेंट असिसटेंट फंड स्कीम में योगदान दिया है. रिलायंस फाउंडेशन ने लालबाग के राजा मंडल को 24 डायलिसिस मशीनें भी दी हैं. हर साल अंबानी परिवार करोड़ों के दान भी देता है.

देश-विदेश के लोग लालबाग के राजा के दर्शन करने आते हैं. बीते कुछ सालों में लालबाग के राजा की प्रसिद्धि में और इजाफा हुआ है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget