एक्सप्लोरर

'कुणाल कामरा पर FIR होगी फिर तो...', एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामले को लेकर संजय राउत का निशाना

Sanjay Raut on Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा के बयान के बाद स्टूडियो में हुई तोड़फोड़ पर संजय राउत ने कार्रवाई की मांग की है. राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में गुंडाराज चल रहा है.

Kunal Kamra Controversy: शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कुणाल कामरा विवाद में कहा कि अमित शाह ने देश को 'पुलिस स्टेट' बना दिया है, यानी एक ऐसा राज्य जहां पुलिस के दबाव में शासन होता है, लेकिन महाराष्ट्र इसका अपवाद है. महाराष्ट्र में गुंडाराज है और पूरे राज्य को नीलाम करने की कोशिश की जा रही है. कुणाल कामरा ने हमारी भी राजनीतिक व्यंग्यात्मक आलोचना की है. 

संजय राउत ने कहा, ''50-60 लोग जाते हैं और स्टूडियो तोड़फोड़ कर देते हैं. यह इस बात का संकेत है कि महाराष्ट्र को एक कमजोर गृह मंत्री मिला है. फडणवीस को गृह मंत्री का पद छोड़ देना चाहिए. एक ब्रॉडकास्ट स्टूडियो को तहस-नहस कर दिया गया और पुलिस क्या कर रही थी? क्या महाराष्ट्र में आपातकाल लागू कर दिया गया है?

एकनाथ शिंदे पर भी हो केस- संजय राउत

उन्होंने आगे तंज भरे लहजे में कहा, '' कुणाल कामरा पर केस क्यों दर्ज किया जाए? फिर तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी रोज मामले दर्ज होंगे. अगर ऐसा है, तो एकनाथ शिंदे के विधान परिषद में दिए गए भाषण पर भी मामला दर्ज किया जाएगा.''

नेताओं को सहना चाहिए व्यंग्य- राउत

उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था को बदनाम किया जा रहा है. धमकी देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. राजनीति में नेताओं को अपने ऊपर की जाने वाली व्यंग्यात्मक टिप्पणियों को सहन करना चाहिए. अगर फडणवीस को अपनी प्रतिष्ठा बचानी है, तो दंगाइयों पर कार्रवाई करनी होगी. जो हो रहा है, वह विधायिका के अंदर चल रहे घटनाक्रम से भी ज्यादा भयावह है.

राज ठाकरे के आरोपों को गंभीरता से लिया जाए- शिवसेना नेता
राज ठाकरे की एक टिप्प्णी पर संजय राउत ने कहा, ''पूरे सदन में खोके (पैसे देकर खरीदे गए नेता) भरे हुए हैं या नहीं, इस पर मैं सहमत नहीं हूं, लेकिन राज ठाकरे जो कह रहे हैं, उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए. उन्होंने मौजूदा राजनीति पर सटीक उंगली रखी है. खोके भाई (बेईमानी से सत्ता में आए नेता) चुनाव आसानी से जीत जाते हैं. सभी खोके भाई मिलकर राज्य में सरकार बना चुके हैं."

'नागपुर हिंसा में दोनों पक्ष पर हो कार्रवाई'

वहीं नागपुर हिंसा को लेकर राउत ने कहा, ''आरोपियों से नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी, ऐसा फडणवीस कहते हैं. क्या इन दंगाइयों से भी भरपाई ली जाएगी या नहीं? महाराष्ट्र की राजधानी में गुंडाराज चल रहा है. गाने में किसी का नाम नहीं लिया गया था. मुंबई पुलिस आयुक्त को इस घटना के लिए ट्रांसफर कर देना चाहिए. पूरा षड्यंत्र डेढ़-दो घंटे पहले से ही तय था, तब पुलिस क्या कर रही थी? उस पुलिस स्टेशन के एसीपी और सीनियर अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.''

नागपुर हिंसा में फहीम खान के मकान पर चले बुलडोजर पर संजय राउत ने कहा, ''दंगे दोनों तरफ से हुए हैं. दंगे की शुरुआत किसने की? वह तुम्हारे ही पार्टी के कार्यकर्ता थे.औरंगजेब की कब्र का मुद्दा किसने उठाया? वह तुम्हारे ही कैबिनेट में मंत्री हैं. क्या कोंकण में बुलडोजर चलाओगे? क्या पुणे में बुलडोजर भेजोगे? तुम्हारे नेताओं की बयानबाजी ने ही यह माहौल बनाया है. कार्रवाई समान रूप से होनी चाहिए.''

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Pune News: चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget