एक्सप्लोरर

कालिदास कोलंबकर होंगे महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, आज राजभवन में लेंगे शपथ 

Maharashtra Assembly Protem Speaker: बीजेपी ने विधायक कालिदास कोलंबकर को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया है. नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र कालिदास कोलंबकर की अध्यक्षता में होगा.

Maharashtra Assembly Protem Speaker: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की नई सरकार के गठन के बाद अब विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर का नाम भी तय हो गया है. BJP नेता और विधायक कालिदास कोलंबकर को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है. वह शुक्रवार (6 दिसंबर) को शपथ लेने के लिए राजभवन जाएंगे. वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार का पहला विधानसभा सत्र प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर की अध्यक्षता में होगा.

प्रोटेम स्पीकर बनने के बाद कालिदास कोलंबकर 288 नव-निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कराएंगे और फिर 9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी कराएंगे. वहीं, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बीते गुरुवार प्रेस वार्ता में बताया था कि पहले शीतकालीन सत्र से पहले कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा और नए मंत्री शपथ ले लेंगे, उन्हें विभाग भी बांट दिए जाएंगे. महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष का पद होगा या नहीं, यह स्पीकर तय करेंगे.

नतीजों के दो हफ्ते बाद बनी महाराष्ट्र सरकार
गौरतलब है कि गुरुवार (5 दिसंबर) को मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद तो एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. इसी के साथ अजित पवार 6 बार उप मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता बन गए हैं. उन्होंने कांग्रेस, महाविकास अघाड़ी और फिर महायुति की सरकार में डिप्टी सीएम का पद संभाला है. 

वहीं, एकनाथ शिंदे के डिप्टी सीएम बनने पर लगातार संशय बना हुआ था, क्योंकि शपथ ग्रहण वाले दिन तक शिवसेना प्रमुख ने यह कंफर्म नहीं किया था कि वह बीजेपी का यह ऑफर स्वीकार कर रहे हैं या नहीं. हालांकि, शपथ ग्रहण से कुछ देर पहले ही शिवसेना नेताओं ने यह ऐलान कर दिया कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. हालांकि, अब पार्टी डिप्टी सीएम के अलावा गृह मंत्रालय की भी मांग कर रही है.  

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद महायुति में बढ़ा तनाव! इस मंत्रालय के लिए शिंदे और पवार गुट आमने-सामने

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, ठाणे के अस्पताल में हुए भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, ठाणे के अस्पताल में हुए भर्ती
मुंबई में मूसलाधार बारिश का खतरा, स्कूल-कॉलेजों में दोपहर की छुट्टी; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई में मूसलाधार बारिश का खतरा, स्कूल-कॉलेजों में दोपहर की छुट्टी; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई मेट्रो लाइन-2A पर तकनीकी खराबी, दहिसर पूर्व-कांदरपाड़ा के बीच सेवा प्रभावित
मुंबई मेट्रो लाइन-2A पर तकनीकी खराबी, दहिसर पूर्व-कांदरपाड़ा के बीच सेवा प्रभावित

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
Khamenei Funeral Live Updates: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Live: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget