एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'चुनाव का रुख बदलने का दे रहा है साफ संकेत', पटना की रैली पर बोले संजय राउत

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: बिहार की राजधानी पटना में जन विश्वास रैली में विपक्षी इंडिया गठबंधन के घटक दलों का जमावड़ा लगा. इस रैली में कई बड़े नेताओं ने शिरकत की.

Maharashtra News: शिवसेना-यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने पटना में आयोजित जन विश्वास रैली (Jan Vishwas Rally) का जिक्र करते हुए दावा किया है कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) जीत रहा है. संजय राउत ने कहा कि पटना के गांधी मैदान से फिर यह संदेश बहुत मजबूती से उभर रहा है. आरजेडी ने पटना में जल विश्वास रैली की जिसमें इंडिया गठबंधन के नेताओं ने हिस्सा लिया. 

संजय राउत ने 'एक्स' पर लिखा, ''गांधी मैदान पटना से फिर एक बार एक संदेश बहुत मजबूती से उभर रहा है. ये बिहार की जनता ने स्पष्ट कर दिया है के परिवर्तन अब निश्चित ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेगा. बिहार से उठती ये लहर चुनावों का रुख बदलने का एक साफ संकेत पूरे देश के लिए हो सकता है. इंडिया गठबंधन जीत रहा है.'' इस जन विश्वास रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी हिस्सा लिया और सत्तारूढ़ एनडीए पर जमकर हमला बोला. 

जन विश्वास रैली में विपक्ष का NDA पर वार
रैली में आरजेडी चीफ लालू यादव ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह तो हिंदू ही नहीं हैं. वहीं, उनके बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि हमारे चाचा पर ऋतिक रोशन की फिल्म का एक गाना सूट करता है. इधर चला मैं उधर चला जाने कहां मैं किधर चला. वहीं, राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए एकबार फिर नोटबंदी और जीएसटी का मुद्दा उठाया और कहा कि इसने छोटे व्यवसायों को खत्म कर दिया.

इसके अलावा उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और कहा कि भारत में पाकिस्तान, बांग्लादेश और भूटान से भी ज्यादा बेरोजगारी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा '120 हटाओ, देश बचाओं का नारा दिया. दरअसल, उन्होंने यह नारा यूपी की 80 और बिहार की 40 सीटों के संदर्भ में दिया. उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों से बीजेपी को हराना है.

ये भी पढ़ेंWatch: महाराष्ट्र के धुले में पांच घंटे तक पतीले में फंसा रहा तेंदुए का सिर, फिर ऐसे निकला बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर भड़के संजय राउत, पूछा- 'कैबिनेट में एक भी मर्द नहीं है जो...?'
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर भड़के संजय राउत, पूछा- 'कैबिनेट में एक भी मर्द नहीं है जो...?'
चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने, लीक किए जाने का दावा
चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget