एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस पर कल्याण-डोंबिवली में मीट पर बैन, जितेंद्र आव्हाड ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

Jitendra Awhad on Meat Ban: कल्याण-डोंबिवली नगर निगम ने स्वतंत्रता दिवस पर 24 घंटे कत्लखाने बंद रखने का आदेश दिया है, जिसका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने विरोध किया है.

कल्याण-डोंबिवली नगर निगम प्रशासन ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के सभी कत्लखाने 14 अगस्त की मध्यरात्रि से 15 अगस्त की मध्यरात्रि तक 24 घंटे बंद रखने का निर्णय लिया है. इस निर्णय के अनुसार बकरियां, भेड़ें, मुर्गियां और बड़े जानवरों का वध करने वाले सभी कत्लखाने इस अवधि में बंद रहेंगे.

यह निर्णय 19 दिसंबर 1988 के प्रशासनिक ठराव के आधार पर लिया गया है और बाजार व लाइसेंस विभाग की उपायुक्त कांचन गायकवाड़ ने इसे मंजूरी दी है. इस संबंध में पालिका क्षेत्र के सभी कत्लखाना संचालकों को नोटिस भेजकर 15 अगस्त को कत्लखाने बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. अब पालिका प्रशासन के इस निर्णय पर राष्ट्रवादी शरदचंद्र पवार पार्टी के विधायक जितेन्द्र आव्हाड ने आपत्ति जताई है.

जितेंद्र आव्हाड ने क्या कहा ?

जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "बहुजन समाज का डीएनए मांसाहारी है. इंसान के दांतों की संरचना देखकर किसी से भी पूछो, यह मांसाहारी है या नहीं, हजारों साल का इतिहास है. हम बंदर से इंसान बने, इसमें दांतों की संरचना बनी, इससे पता चलता है कि आप मांसाहारी हैं. जिस देश को स्वतंत्रता मिली, उसी दिन हमारा स्वतंत्रता छीन रहे हो, यह क्या तमाशा है."

क्या शासन नाम की कोई चीज है या नहीं- आव्हाड 

जितेंद्र आव्हाड ने आगे कहा, "कल्याण-डोंबिवली पालिका बहुजन समाज का विरोध कर रही है. मेरा तो विचार है कि वहीं पर मटन पार्टी रखूंगा. ओबीसी बनाम मराठा, हिंदू बनाम मुसलमान हो गया. मराठी बनाम हिंदी हो गया. अब शाकाहारी बनाम मांसाहारी शुरू करो. आदेश निकालने वाली यह गायकवाड़ बाई कौन है? उसे किसने अधिकार दिया है? शासन नाम की कोई चीज है या नहीं."

उपायुक्त कांचन गायकवाड़ पर साधा निशाना

वहां कोई जनप्रतिनिधि नहीं है, तो उपायुक्त बाहर आकर अपनी भूमिका बताएं. क्या शासन ने आदेश दिया है कि कल्याण-मुंबई में श्रीखंड पुरी खानी चाहिए? ऐसा कहते हुए उन्होंने बाजार व लाइसेंस विभाग की उपायुक्त कांचन गायकवाड़ पर निशाना साधा.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget