एक्सप्लोरर

Maharashtra: करीब डेढ़ लाख पशुओं में फैला लंपी वायरस, 90 हजार से अधिक इलाज के बाद हुए ठीक

पशुपालन आयुक्त सचिंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह बीमारी अब तक महाराष्ट्र के कुल 36 में से 32 जिलों के 3030 गांव में फैल चुकी है जबकि अब तक 97 फीसदी मवेशियों का टीकाकरण किया जा चुका है.

Maharashtra Lumpy Virus: लंपी वायरस (Lumpy Virus) का कहर अभी देश में थमता दिखाई नहीं दे रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों से पशुओं में लंपी वायरस के मामले सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र (Maharashtra) की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक लंपी से 1 लाख 43 हजार 89 मवेशी संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 93 लाख 166 मवेशी इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. बुधवार को पशुपालन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अब तक राज्य के 32 जिलों में फैला लंपी
पशुपालन आयुक्त सचिंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह बीमारी अब तक महाराष्ट्र के कुल 36 में से 32 जिलों के 3,030 गांव में फैल चुकी है. मालूम हो कि लंबी वायरस केवल पशुओं में फैलता है और लंबे समय तक इसके प्रभाव से मौत भी हो सकती है. विशेषज्ञों की मानें तो लंपी वायरस होने पर पशुओं में बुखार, त्वचा पर गांठ, दूध न देना, दूध उत्पादन में कमी, भूख न लगना और आंखों से पानी आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

लंपी को रोकने के लिए तेजी से किया जा रहा पशुओं का टीकाकरण
सचिंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में लंपी से प्रभावित पशुओं का इलाज किया जा रहा है और अब तक लंपी के 140.97 लाख टीके विभिन्न जिलों में उपलब्ध कराये जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 135.58 लाख मवेशियों का निशुल्कर टीकाकरण किया जा चुका है. सिंह ने बताया कि  जलगांव, अहमदनगर, धुले, अकोला, औरंगाबाद, बीड, कोल्हापुर, सांगली, वाशिम, जालना, नंदुरबार और मुंबई उपनगरों में टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. उन्होंने आगे बताया कि आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 97 फीसदी मवेशियों का टीकाकरण किया जा चुका है.

नागपुर पहुंचा लंपी वायरस
 इसी बीच अब तक लंपी से अछूता रहा महाराष्ट्र का नागपुर जिला भी लंपी की चपेट में आ गया है. जिले के खापरखेड़ा क्षेत्र में हाल ही में लंपी वायरस से संक्रमित पशुओं के मिलने से किसानों में हड़कंप मच गया है. किसान वायरस को रोकने के लिए मवेशियों का टीकाकरण करने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा लोगों ने संक्रमित मवेशियों के लिए एक अलग से रहने की व्यवस्था करे की भी मांग की है.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra News: NCP नेता अजित पवार बोले- अत्यधिक बारिश से फसलों को नुकसान, संकट में किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget