एक्सप्लोरर

IIT बॉम्बे में 14 दिन छिपा 22 साल का बिलाल अहमद तेली गिरफ्तार, फर्जी ID से करता था एंट्री

IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे में 14 दिन छिपकर रहने वाले बिलाल अहमद तेली को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया. उसे चीटिंग, फोर्जरी, इंपरसोनेशन और ट्रेसपासिंग जैसी संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया.

IIT Bombay News: मुंबई के IIT बॉम्बे इंस्टीट्यूट में 14 दिन तक छिपकर रहने के मामले में पकड़े गए 22 साल के बिलाल अहमद तेली को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया. बिलाल को क्राइम ब्रांच ने चीटिंग, फोर्जरी, इंपरसोनेशन और ट्रेसपासिंग जैसी संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है.

बिलाल से मुंबई पुलिस, मुंबई क्राइम ब्रांच, महाराष्ट्र ATS, और IB अधिकारियों ने पूछताछ की. जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने पाया कि बिलाल ने कुछ फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाये थे, जिसका इस्तेमाल वो कैम्पस में कर रहा था.

बिलाल ने बहुत से डेटा उसके मोबाइल फोन से डिलीट किये हैं, जिसे साइबर लैब की मदद से रिट्रीव करने की कोशिश की जा रही है. बिलाल को गुरुवार (26 जून) को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.

एक अधिकारी ने बताया की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इससे पहले यानी कि पिछले साल भी IIT बॉम्बे कैंपस में करीब एक महीने तक रहा था. लेकिन, उस समय किसी की नजर उसपर नही पड़ी. बिलाल ने एजेंसियों को बताया कि उसका टेक्नोलॉजी में इंटरेस्ट है. इसके लिए उसने कई लेक्चर में हिस्सा लिया. बिलाल ने 12वीं की पढ़ाई के बाद 6 महीने का सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का कोर्स किया था.

कई वीडियो को अपने सोशल मीडिया चैनल पर करने वाला था पोस्ट

पुलिस ने बताया कि बिलाल के पिता का गारमेंट का बिजनेस है. उन्हें कोविड के दौरान भारी नुकसान हुआ था, लेकिन अब भी वो अपना बिजनेस कर रहे हैं. पुलिस को जांच के दौरान तेली के मोबाइल फोन से सिग्नल और IMO जैसे ऐप्स मिले हैं. पुलिस को दिए बयान में उसने कहा की उसने कैंपस के कई वीडियो बनाए थे और वो उन वीडियो को अपने सोशल मीडिया चैनल पर पोस्ट करने वाला था.

IIT बॉम्बे के सुरक्षा और सतर्कता विभाग की शिकायत पर पवई पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मामला तब सामने आया जब 4 जून को क्रेस्ट विभाग की अधिकारी शिल्पा कोटिकल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अपने कार्यालय में प्रवेश करते देखा. पूछताछ करने पर वह भाग गया.

CCTV फुटेज की मदद से संदिग्ध की हुई पहचान

बाद में CCTV फुटेज की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई और IIT की क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट किया गया. 17 जून को दोपहर 4 बजे के करीब वह फिर दिखा, जब वह लेक्चर हॉल LH-101 में छात्रों के बीच बैठा था, जहां से सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में तेली ने बताया कि वह 2 जून से 7 जून तक और फिर 10 जून से 17 जून तक कैंपस के अलग अलग हॉस्टलों में रुका था. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget