एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: शरद पवार अभी और 'खेल' दिखाएंगे, BJP, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के लिए बढ़ाएंगे मुश्किल?

Maharashtra News: शरद पवार का के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद कयासों और अटकलों का दौर जारी है. माना जा रहा है कि उनके इस फैसले से दूसरे दलों पर भी असर पड़ेगा.

Maharashtra Politics: शरद पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party-NCP ) के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है. कांग्रेस, बीजेपी समेत सभी पार्टियां राजनीतिक गणित सुलझाने में उलझे हुए हैं. ऐसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वेट एंड वाच की स्थिति में हैं, उन्होंने कहा है कि ये एनसीपी का आंतरिक मामला है कुछ भी टिप्पणी करना जल्दीबाजी होगी. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शरद पवार की राजनीति के कई पहलू हैं. संभव है कि उनके इस कदम का भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस को भी नुकसान हो सकता है.

इस्तीफे की घोषणा क्यों महत्वपूर्ण है?
2024 में लोकसभा चुनाव हैं और महाराष्ट्र लोकसभा सीटों की संख्या में देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है. बता दें की 2024 में ही महाराष्ट्र में विधानसभा के 288 सीटों पर चुनाव होने हैं, ऐसे में शरद पवार के एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा के कई मायने हैं.

एनसीपी, महाविकास आघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है जिसमें एनसीपी के अलावा कांग्रेस और शिवसेना (ठाकरे) मुख्य पार्टियां हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा की लोकसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा कैसे होगा. जून 2022 में शिवसेना में बगावत के समय ये कयास लगाए जा रहे थे कि 2019 के जैसे एक बार फिर बीजेपी और एनसीपी मिलकर सरकार बना सकते हैं लेकिन शिवसेना के एकनाथ शिंदे के बागी विधायक और बीजेपी ने मिलकर सरकार बनाया.

साजिश करने वालों का करारा जवाब
ऐसे में एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा से पार्टी की मजबूती को आधार मिला है. माना जा रहा है कि पवार के इस कदम से पार्टी के खिलाफ साजिश करने वालों को करारा जवाब मिला है और वह अगला कोई भी कदम उठाने से पहले कई बार सोचेंगे. इसके साथ ही जिन नेताओं पर पार्टी तोड़ने का शक था, वो भी अब ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे.

ये भी पढ़ें - Sharad Pawar के इस्तीफे पर Sanjay Raut का बड़ा बयान, कहा- इस फैसले से मची खलबली, हम...

केंद्र की राजनीति की बात करें तो एनसीपी की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है लोकसभा चुनाव में पार्टी कितनी सीटें जीतती है. आपको बता दें की कयास ये भी लगाए जा रहे हैं की शरद पवार के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष की कमान महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के हाथ में जा सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget