एक्सप्लोरर

पुणे में भारी बारिश से बांध हुए ओवरफ्लो, डिप्टी CM अजित पवार ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, जानें क्या कहा?

Pune Rains: पुणे में भारी बारिश का कहर जारी है. जिसकी वजह से बांध ओवरफ्लो हो गए है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है.

Maharashtra News: पुणे जिले में भारी बरसात का कहर जारी है. चसकमान, खडकवासला, मुलशी और पावना बांधों के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर डिस्चार्ज होना शुरू हो गया है. जिसको लेकर डिप्टी सीएम अजीत पवार ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी तरफ से पुणे कलेक्टर, पुणे संभागीय आयुक्त, पिंपरी-चिचवड़ के नगर निगम आयुक्त से चर्चा की गई है. इसके साथ ही उन्हें लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए गए है.

डिप्टी सीएम पवार के अनुसार, प्रशासन को जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की मदद लेने के भी निर्देश दिए गए है. वहीं नदियों के पास के इलाकों और निचले इलाकों में रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है. स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को लोगों की पूरी तरफ से सहायता करने का निर्देश दिया गया है.

निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी
अजीत पवार ने एक्स पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल अभी मुलशी बांध से 27 हजार 609 क्यूसेक पानी, खडकवासला बांध से 27 हजार 16 क्यूसेक पानी, पवन बांध से 5 हजार क्यूसेक पानी, चसकमान बांध से 8 हजार 50 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. इन बांध क्षेत्रों में भारी बारिश होती रही तो डिस्चार्ज की दर बढ़ सकती है. जिसको लेकर पुणे के अलावा पिंपरी-चिंचवड़ शहर और नदियों के सीमा पर रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है. वहीं मौसम विभाग की तरफ से पुणे और सतारा जिलों में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

बता दें कि नाशिक के गोदा घाट पर बाढ़ जैसे हालात बन गए है. रामकुंड पर छोटे-बड़े मंदिर पानी में डूब गए हैं. प्रशासन ने गोदाघाट इलाके में दुकानें हटाना शुरू कर दिया है. प्रशासन की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है. वहीं पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से गोदावरी नदी का जलस्तर भी बढ़ा है.

यह भी पढ़ें: झारखंड को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का बड़ा दावा, 'MVA के गठबंधन सहयोगियों ने...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget