एक्सप्लोरर

Girish Bapat Death: बीजेपी सांसद गिरीश बापट को CM शिंदे ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'वह मेरे लिए बड़े भाई जैसे थे'

Girish Bapat Passed Away: सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बापट को बुधवार सुबह पुणे के दीनानाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बापट का अंतिम संस्कार वैकुंठ श्मशान घाट में शाम 7 बजे किया जाएगा.

Girish Bapat Passes Away: बुधवार (29 मार्च) को पुणे से बीजेपी सांसद गिरीश बापट का निधन हो गया. वह 72 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी बापट के निधन पर दुख प्रकट किया. मीडिया से बातचीत में सीएम शिंदे ने कहा, 'गिरीश बापट का निधन बहुत दुखद है. वह भाजपा के वरिष्ठ नेता थे. उनकी शुरुआत जमीनी स्तर से हुई है. वह मेरे लिए बड़े भाई और मित्र जैसे थे. मेरा और उनका करीबी रिश्ता था. मैं उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.'

पीएम मोदी ने भी व्यक्त की शोक संवेदना
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'श्री गिरीश बापट जी एक विनम्र और मेहनती नेता थे जिन्होंने लगन से समाज की सेवा की. उन्होंने महाराष्ट्र के विकास के लिए बड़े पैमाने पर काम किया और वे पुणे के विकास के लिए बहुत उत्सुक थे. उनका निधन दुखद है. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति,'

उन्होंने आगे लिखा, ''श्री गिरीश बापट जी ने महाराष्ट्र में बीजेपी को बनाने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वह एक सुलभ विधायक थे जिन्होंने जन कल्याण के मुद्दों को उठाया. उन्होंने एक प्रभावी मंत्री और बाद में पुणे के सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई. उनका अच्छा काम कई लोगों को प्रेरित करता रहेगा.''

वैकुंठ श्मशान घाट में किया जाएगा बापट का अंतिम संस्कार
गिरीश बापट का अंतिम संस्कार वैकुंठ श्मशान घाट में शाम 7 बजे किया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बापट के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'पुणे से लोकसभा सांसद श्री गिरीश बापट के निधन से काफी दुखी हूं, उन्हें एक जमीनी नेता के रूप में जाना जाता था, जिन्होंने लोगों की भलाई के लिए काम किया.  वह कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में भी सबसे आगे थे. उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.'

बीमार होने के बावजूद उपचुनाव में रहे सक्रिय

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बापट को बुधवार सुबह पुणे के दीनानाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीमार होने के बावजूद, उन्होंने हाल ही में कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनावों के प्रचार में भाग लिया था, हालांकि वह अपनी पार्टी के उम्मीदवार को जिता नहीं सके. वह आरएसएस के एक सक्रिय कार्यकर्ता थे और पांच बार विधायक भी रहे.

टाटा मोटर्स के साथ की थी अपने करियर की शुरुआत

अमरावती जिले से आने वाले बापट ने अपने करियर की शुरुआत 1973 में टाटा मोटर्स के साथ की थी, उस समय टाटा मोटर्स को टेल्को के नाम से जाना जाता था. इसके साथ साथ वे आरएसएस से भी जुड़ गए और संघ की गतिविधियों में प्रमुखता से हिस्सा लिया जिसकी वह से उन्हें इमरजेंसी के दौरान जेल भी जाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: Veer Savarkar Row: सावरकर पर टिप्पणी मामले में घिरे राहुल गांधी! अब NCP अध्यक्ष शरद पवार ने दी ये हिदायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget