एक्सप्लोरर

Ghatkopar Hoarding Collapse: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली घाटकोपर होर्डिंग हादसे की जिम्मेदारी, इन पहलुओं की होगी जांच

Ghatkopar News: मुंबई के घाटकोपर में कुछ दिन पहले हुए हादसे में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. मामले की जांच में जुटी पुलिस को इस बात का भी पता लगाना है कि इतनी बड़ी होर्डिंग कैसे लगाई गई.

Ghatkopar Hoarding Collapse Case: मुंबई (Mumbai) में आंधी चलने के दौरान घाटकोपर (Ghatkopar) इलाके में एक विशाल होर्डिंग गिर गई थी जिसकी चपेट में आने पर कई लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के आरोपी को जहां गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं इस मामले की जांच की जिम्मेदारी अब क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को सौंप दी गई है. पुलिस ने इस मामले में सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली थी.  

मुंबई के घाटकोपर इलाक़े में स्थित पेट्रोल पंप पर तेज़ हवा के चलते एक होर्डिंग गिर गई थी. इस घटना में 16 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी जबकि 75 लोग घायल हुए हैं. इस मामले में मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी भावेश प्रभुदास भिंडे को उदयपुर से गिरफ्तार किया है. भिंडे के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है.

पेट्रोल पंप पर लगी थी अवैध होर्डिंग
बताया जा रहा है कि यह होर्डिंग अवैध थी क्योंकि यहां पर 40 x 40 के होर्डिंग की इजाजत थी और जो होर्डिंग लोगों पर गिरी है उसकी माप 120 x 120 फीट पाई गई. क्राइम ब्रांच को संभवत: इस एंगल से भी जांच करनी होगी कि अगर यह अवैध होर्डिंग थी तो फिर इतने दिनों तक प्रशासन की नजर क्यों नहीं गई और आखिरकार इस पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

रेप के मामले में जमानत पर है भिंडे
भावेश भिंडे एक कंपनी ईगो नाम की कंपनी का मालिक है.  यह पहली बार नहीं है जब भिंडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जबकि उसके खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का भी केस दर्ज है. वह फिलहाल जमानत पर बाहर है. उधर, घाटकोपर के होर्डिंग हादसे के बाद राहत कार्य करीब 66 घंटा चला. एनडीआरएफ ने सूचना मिलते ही राहत अभियान शुरू कर दिया था. इसके अलावा बीएमसी, मुंबई पुलिस, बीपीसीएल,  मुंबई अग्निशमन विभाग और महानगर गैस भी अभियान में शामिल रहा. 

यहां लोग होर्डिंग के नीचे दब गए थे जबकि कई गाड़ियां भी दबी हुई थीं. एक दर्दनाक दृश्य भी सामने आया जब एक कार से बुजुर्ग दंपत्ति का शव बरामद किया गया जिनकी कार होर्डिंग के नीचे दब गई थी. बताया जा रहा है बुजुर्ग दंपत्ति को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

ये भी पढ़ेंPM मोदी की रैली को लेकर मुंबई पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget