एक्सप्लोरर

Gadkari Trailer: 'गडकरी' के ट्रेलर लॉन्च पर डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, कहा- 'नयी पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा'

Watch Gadkari Trailer: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर बन रही बायोपिक को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'नयी पीढ़ी को इस फिल्म से प्रेरणा मिलेगी.'

Devendra Fadnavis on Gadkari Biopic Trailer: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर बायोपिक यह दिखाएगी कि कैसे एक नेता बनता है और एक पार्टी ‘कार्यकर्ता’ काम करता है और यह बीजेपी के ‘‘दूरदर्शी और नवप्रवर्तनशील’’ नेता के बारे में जानने के लिए नयी पीढ़ी को प्रेरित करेगी. वह मराठी फिल्म ‘‘गडकरी’’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे जिसका निर्माण एएम सिनेमा ने किया है और अनुराग भुसारी ने इसे निर्देशित किया है.

क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
फडणवीस ने कहा, ‘‘जब जीवन में किसी भी संघर्ष की बात आती है तो गडकरी में कभी न हार मानने का जज्बा दिखता है जो हमारे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है. वह एक दूरदर्शी नेता हैं और महज एक मंत्री ही नहीं बल्कि नवप्रवर्तनशील हैं.’’ उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नयी पीढ़ी को इस फिल्म से प्रेरणा मिलेगी कि कैसे एक नेता बनता है और कैसे एक कार्यकर्ता काम करता है.’’ फडणवीस ने कहा कि उन्हें युवावस्था में ही गडकरी के साथ काम करने का मौका मिला था और गडकरी ‘‘एक सच्चे नागपुर वासी हैं जिन्हें पूरे भारत के लोग पसंद करते हैं.’’

जल्द रिलीज होगी फिल्म
नितिन गड़करी के जीवन पर आधारित फिल्म 'गडकरी' जल्द ही रिलीज होगी. अब इस चर्चित फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 'गडकरी' में एक अमराथी अभिनेता नितिन गडकरी की भूमिका निभाएंगे. नितिन गडकरी की भूमिका में अभिनेता राहुल चोपड़ा नजर आएंगे. ऐश्वर्या डोर्ले कंचन गडकरी की पत्नी का किरदार निभाएंगी. राहुल चोपड़ा ने नितिन गडकरी का किरदार निभाया है. उनके हाव-भाव के अलग-अलग रंग, संयमित स्वभाव, सख्त लेकिन कभी-कभी कोमल हृदय को राहुल चोपड़ा ने बखूबी निभाया है. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: रामदास अठावले ने की RPI के लिए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की मांग, कहा- 'बीजेपी-शिवसेना की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget