एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को एक और झटका, इस पूर्व सांसद ने शिवसेना नेता के पद से दिया इस्तीफा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है. अमरावती से पूर्व लोकसभा सांसद आनंदराव अडसुल ने शिवसेना नेता के पद से इस्तीफा दे दिया.

Anandrao Adsul Resigns As Shiv Sena Leader: उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) को झटका देते हुए पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल (Anandrao Adsul) ने पार्टी के नेता के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अडसुल ने पूर्व में अमरावती लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन 2019 में वह नवनीत राणा से हार गए थे. आनंदराव के बेटे अभिजीत अडसुल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उनके पिता ने शिवसेना नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है. यह पूछे जाने पर कि क्या वह एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल होंगे, अभिजीत ने कहा, ‘‘मेरे पिता शिव सैनिक बने रहेंगे.’’

ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को हाल में वरिष्ठ नेता शिंदे की अगुवाई में विधायकों की बगावत का सामना करना पड़ा. पार्टी के अधिकतर विधायकों ने शिंदे का पक्ष लिया, जिससे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई. ठाकरे ने 29 जून को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उसके एक दिन बाद शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

Maharashtra Politics: बागी विधायक दीपक केसरकर बोले- बालासाहब ठाकरे किसी की संपति नहीं वो सब के हैं

ईडी के डर से दिया इस्तीफा

वहीं अडसुल के इस्तीफे पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि उन्होंने ईडी के दबाव के कारण शायद पार्टी छोड़ दी है. राउत ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने अडसुल के आवास पर छापा मारा था. बता दें कि इससे पहले 2 जुलाई को उद्धव ठाकरे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए शिवसेना नेता के पद से वर्तमान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को बर्खास्त कर दिया है. इस प्रकार अडसुल के इस्तीफे के साथ शिवसेना के नामित नेताओं की संख्या घटकर 10 हो गई है. इस लिस्ट में मनोहर जोशी, सुधीर जोशी, लीलाधर दाके, सुभाष देसाई, दिवाकर रावते, रामदास कदम, संजय राउत, गजानन कीर्तिकर, अनंत गीते और चंद्रकांत खैरे शामिल हैं.

Maharashtra Shivsena News: उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका, विधायकों के बाद इन लोगों ने थामा शिंदे गुट का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget