एक्सप्लोरर

पूर्व सांसद रवींद्र धांगेकर छोड़ेंगे कांग्रेस? एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद बोले, 'अगर मुझे...'

Maharashtra Politics: रवींद्र धांगेकर पुणे के पूर्व सांसद हैं. कांग्रेस ने पुणे में पार्टी की स्थिति में सुधार की जिम्मेदारी 2023 के बाद उन्हें दी थी लेकिन उनके ही कांग्रेस छोड़ने की चर्चा चलने लगी.

Maharashtra News: पुणे के पूर्व सांसद रवींद्र धांगेकर (Ravinder Dhangekar) के बारे में कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस छोड़ सकते हैं लेकिन उन्होंने शुक्रवार को इससे इनकार किया है. यह चर्चा तब शुरू हुई थी जब उन्होंने एक दिन पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से मुंबई में मुलाकात की थी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रवींद्र धांगेकर ने कहा, 'नहीं, मैं कांग्रेस नहीं छोड़ रहा. अगर मुझे कांग्रेस छोड़ना होता तो मैं उसे नहीं छिपाता.'' शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे से मुलाकात पर रविंद्र धांगेकर ने कहा, ''मैं डिप्टी सीएम से कुछ काम के सिलसिले में कल मिला.'' 

दरअसल, शिवसेना ने हाल ही में 'ऑपरेशन टाइगर' शुरू किया है जिसका मकसद कांग्रेस, एनसीपी-एसपी और शिवसेना-यूबीटी के नेता को पार्टी में शामिल करना है. इसकी जिम्मेदारी शिवसेना के वरिष्ठ नेता उदय सामंत को दी गई है. महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी के विभाजन के बाद से ही दलबदल का क्रम जारी है. लोकसबा चुनाव और विधानसभा चुनाव के दौरान दलबदल काफी तेज हो गया था. 

पुणे में कांग्रेस ने रवींद्र धांगेकर को दी यह जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से रविंद्र धांगेकर दुखी हैं. 2023 में कस्बा विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद धांगेकर ने कांग्रेस के निराश कार्यकर्ताओं में जान फूंक दी थी. उसके बाद से कांग्रेस ने पुणे में पार्टी का मनोबल बढ़ाने की जिम्मेदारी उन्हें दी थी जहां कांग्रेस के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आ रही थी. 

कांग्रेस के एक और नेता ने साफ की तस्वीर

रवींद्र धांगेकर के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर पार्टी के एक और नेता का बयान आया. कांग्रेस नेता मोहन जोशी, रवींद्र धांगेकर से मिलने उनके घर शुक्रवार को गए थे. इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि धांगेकर कांग्रेस छोड़कर नहीं जाएंगे.  उन्हें डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से कुछ काम था इसलिए उनसे मिलने के लिए गए थे. 

ये भी पढ़ें- जितेंद्र आव्हाड का CM फडणवीस पर हमला, 'मिड डे मील में अंडा बंदकर एक खास वर्ग को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget