एक्सप्लोरर

कल CM पद से इस्तीफा देंगे एकनाथ शिंदे, नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार

Maharashtra News CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की बंपर जीत तो हो गई है लेकिन अभी तक नए सीएम के नाम पर फैसला नहीं हो पाया है.

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम पद से मंगलवार (26 नवंबर) को इस्तीफा देंगे. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. उनके इस्तीफे के बाद ही नई सरकार बनने की कवायद शुरू होगी. नियमों के तहत पहले उन्हें इस्तीफा देना होगा. इसके बाद ही कोई सरकार बनाने का दावा पेश करेगा. नया सीएम कौन होगा इस पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है.

बीजेपी समर्थकों की पहली पसंद फडणवीस

बीजेपी के नेता चाहते हैं कि इस बार देवेंद्र फडणवीस को राज्य के सीएम की कुर्सी पर बिठाया जाए. पार्टी नेताओं और समर्थकों की दलील है कि राज्य में सबसे ज्यादा सीटों पर बीजेपी ही विजयी हुई है और ऐसे में सीएम की कुर्सी पर उनका हक बनता है.

शिवसेना चाहती है शिंदे सीएम बनें

दूसरी तरफ शिवसेना का कहना है कि बिहार जैसा फॉर्मूला महाराष्ट्र में लागू होना चाहिए. बिहार में जेडीयू की बीजेपी की कम सीटें हैं फिर भी यहां नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी पर काबिज हैं. 

अजित पवार का क्या कहना है?

वहीं, महायुति के सहयोगी अजित पवार  ने कहा है कि अभी तक सीएम पद को लेकर किसी भी फॉर्मूले पर चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि तीनों दलों के नेता साथ बैठेंगे और फिर इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा. अजित पवार भले ही बैठक के बाद फैसले की बात कर रहे हों लेकिन उनकी पार्टी के नेता बयान देने में पीछे नहीं हैं. एनसीपी के नेता छगन भुजबल ने कहा कि अगर बिहार वाले फॉर्मूले से एकनाथ शिंदे को सीएम बनना चाहिए तो अजित पवार क्यों नहीं हो सकते.

सूत्रों की मानें तो सोमवार की देर रात एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार दिल्ली पहुंचेंगे. यहां वो एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. बाद में तीनों नेताओं की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है. इसी मुलाकात में सीएम पद पर फाइनल फैसला होने की उम्मीद है.

हार के बाद अजित पवार पर भड़के BJP नेता राम शिंदे, लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से होंगे नए नियम, इन गाड़ियों पर रोक
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से होंगे नए नियम, इन गाड़ियों पर रोक
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget