एक्सप्लोरर

विपक्षी दलों की बैठक पर शिंदे के मंत्री उदय सामंत बोले- 'यह PM मोदी की महानता को दर्शाता है'

Opposition Parties Meeting: पटना में विपक्षी दलों की बैठक में महाराष्ट्र से शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी के नेता पहुंचे थे. इस बैठक पर अब शिंदे गुट की शिवसेना ने प्रतिक्रिया दी है.

Opposition Parties Meeting: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हराने के लिए विपक्षी दलों का एक साथ आना केवल उनकी (मोदी) महानता को दर्शाता है. पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी का जीतना तय है. राज्य के मंत्री एवं शिवसेना नेता उदय सामंत ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी समूह पर भी निशाना साधा.

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने संबंधी अनुच्छेद 370 को अगस्त, 2019 में मोदी सरकार ने निरस्त कर दिया था. विपक्षी दलों ने शुक्रवार को पटना में एक बैठक की, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके बेटे एवं पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने भी भाग लिया. सामंत ने कहा कि एक व्यक्ति (प्रधानमंत्री मोदी) को हराने के लिए सभी पार्टियां एक साथ आ गई हैं. यह उनकी महानता को दर्शाता है. अगले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी फिर से सत्ता में आएंगे.

उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शिवसेना नेता ने कहा कि ‘मातोश्री’ (उपनगरीय बांद्रा में ठाकरे परिवार का निजी निवास) ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए जोरदार वकालत की थी, लेकिन अब वे उन लोगों के बगल में बैठे हैं जिन्होंने 2019 में इस संवैधानिक प्रावधान को निरस्त करने संबंधी कदम का विरोध किया था. सामंत विपक्ष की बैठक के बाद हुए संवाददाता सम्मेलन में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बगल में बैठे उद्धव ठाकरे का जिक्र कर रहे थे.

पीडीपी ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का कड़ा विरोध किया था और वह जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रही है. पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर को 2019 में दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: पटना में हुई बैठक पर देवेंद्र फडणवीस बोले- 'विपक्ष को एहसास हो गया है कि देश...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget