एक्सप्लोरर

डिप्टी CM बनने के बाद एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'मैं पहले भी...'

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने अलग से बातचीत की. उन्होंने राज्य में हुए ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह सरकार सभी को न्याय देगी.

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की पहली प्रेस कांफ्रेंस हुई, जिसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबोधित किया. इस प्रेस वार्ता में न ही डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और न ही अजित पवार मौजूद रहे. देवेंद्र फडणवीस के बाद एकनाथ शिंदे ने अलग से प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बने हैं और महाराष्ट्र की नई सरकार सबको न्याय देने वाली सरकार है. 

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली नई सरकार का जिक्र कर आगे कहा, "यह खुशियां देने वाली सरकार है. हमारी सरकार को ढाई साल हो गए और महाराष्ट्र के विकास की रफ्तार मिली. किसान का बेटा होना और उन्नत महाराष्ट्र का नेतृत्व करना मेरा सौभाग्य है."

एकनाथ शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके खुद के मुख्यमंत्री कार्यकाल में फडणवीस और अजित पवार ने उनका बहुत सहयोग किया. डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि ढाई साल पहले देवेंद्र फडणीस ने सीएम पद के लिए उनका नाम सुझाया था और आज उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री पद के लिए फडणवीस का नाम सुझाने का मौका मिला. 

इस दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा, "हम सत्ता का इस्तमाल जनता के लिए करेंगे. जनता के काम करने का यह सत्ता हमारे लिए साधन है." वहीं, डिप्टी सीएम यानी DCM का फुल फॉर्म बताते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनके पद का अर्थ है 'डेडिकेटेड टू कॉमन मैन' यानी आम आदमी को समर्पित. एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैं पहले भी कॅामन था. अब मैं DCM हूं यानी डेडीकेटेड टू कॉमन मैन हूं. यह सरकार आम जनता के लिए है."

अपनी नाराजगी पर क्या बोले एकनाथ शिंदे?
नई सरकार के गठन के दौरान महायुति में जो फैसले लिए गए, उससे शुरुआती समय में एकनाथ शिंदे नाराज बताए जा रहे थे. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं नाराज नही हू, मैंनै कितनी बार अपनी भूमिका बताई है. आप बार-बार यह सवाल क्यों करते हैं?"

 

यह भी पढ़ें: सीएम पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस का पहला फैसला, किस फाइल पर किया साइन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget