एक्सप्लोरर

सीएम पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस का पहला फैसला, किस फाइल पर किया साइन?

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पांच लाख की चिकित्सा सहायता के लिए हस्ताक्षर किए, जो पुणे के एक मरीज को दी जाएगी. यह फैसला उनके शपथ ग्रहण के बाद लिया गया.

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बड़ा फैसला लिया. सीएम पथ की शपथ ग्रहण करने के बाद सीएम फडणवीस ने चिकित्सा सहायता फाइल पर हस्ताक्षर किया, जिसके जरिए पुणे के एक मरीज को पांच लाख रुपये की मदद पहुंचाने का निर्देश दिया गया. 

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक हुई. इससे पहले ही सीएम ने मुख्यमंत्री सहायता निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए. फाइल पर उन्होंने पुणे के मरीज चंद्रकांत शंकर कुरहाड़े को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से पांच लाख की सहायता देने का निर्देश दिया है.

मरीज की पत्नी ने सरकार से मांगी थी मदद
गौरतलब है कि चंद्रकांत कुरहाड़े की पत्नी ने अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण (Bone Marrow Transplant) के लिए महाराष्ट्र सरकार से मदद मांगी थी और मुख्यमंत्री सहायता कोष से वित्तीय सहायता का अनुरोध किया था.

'सभी वादे पूरे करेंगे'- सीएम देवेंद्र फडणवीस
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस से बात करते हुए कहा, "पिछले ढाई साल में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है और आगे भी नहीं रुकेंगे, इसी दिशा में काम करते रहेंगे. विकास की दिशा और रफ्तार यही रहेगी, केवल हमारी भूमिकाएं बदली हैं. हम सभी अब भी मिल कर महाराष्ट्र को बेहतर बनाने के निर्णय लेंगे. अपने घोषणा पत्र में जो हमने वादे किए थे, उन पर तुरंत काम शुरू होगा."

सरकार गठन में देरी के सवाल पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मुझे नहीं लगता सरकार बनाने में कोई देरी हुई है. इससे पहले साल 2004 में भी चुनावी नतीजों के 12-13 दिन बाद नई सरकार बनी थी. साल 2009 में भी 9 दिन बाद सरकार का गठन हुआ. हमें यह समझना होगा कि जब भी गठबंधन की सरकार बनती है तो बहुत से फैसले लेने होते हैं. अलायंस की सरकार में कई तरह के विचार-विमर्श किए जाते हैं."

यह भी पढ़ें: Watch: पीएम मोदी से इस खास अंदाज में मिले एकनाथ शिंदे, राज्यपाल भी मुस्कुराए

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget