एक्सप्लोरर

अब एकनाथ शिंदे गुट के मंत्री अजित पवार से हुए नाराज, कहा- 'हमारे विकास कामों पर...'

Eknath Shinde And Ajit Pawar: शिवसेना के कोटे के मंत्रियों ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार की शिकायत की है. इसपर एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया.

Eknath Shinde And Ajit Pawar: महाराष्ट्र में महायुती सरकार में इन दिनों सब ठीक नहीं है. बीजेपी के बाद अब एकनाथ शिंदे गुट के मंत्रियों ने एनसीपी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर शिकायत की है.

सूत्रों ने मुताबिक, शिवसेना के मंत्रियों ने एकनाथ शिंदे से कहा कि अजित पवार हमारे विकास कामों पर रोक लगाते हैं. 

हमें पैसे नहीं देंगे तो हम काम कैसे करेंगे- मंत्री

आज एकनाथ शिंदे ने सभी शिवसेना के मंत्रियों की बैठक बुलाई थी. कैबिनेट की बैठक के बाद यह बैठक हुई. इस बैठक में अजित पवार के खिलाफ सभी मंत्रियों ने आवाज उठाई.

मंत्रियों ने कहा, ''अजित पवार वित्त मंत्री हैं और वह हमें पैसे नहीं देंगे तो हम काम कैसे करेंगे? सरकार में सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए.''

इसपर एकनाथ शिंदे ने मंत्रियों को आश्वासन दिया कि मैं खुद अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस से बातचीत करूंगा और समस्या का हल निकालूंगा.

बीजेपी नेताओं की शिकायत

पिछले दिनों बीजेपी विधायकों और मंत्रियों ने अजित पवार के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत की थी. बीजेपी नेताओं ने कहा था कि पवार बीजेपी नेताओं और अधिकारियों के विरोधियों का समर्थन कर रहे हैं.

बीजेपी नेताओं का दावा है कि पवार उन उम्मीदवारों को मजबूत कर रहे हैं, जिन्होंने 2024 के चुनाव में बीजेपी को हराया था. इससे आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की स्थिति कमजोर हो सकती है.

बता दें कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी गठबंधन की सरकार है. तीनों दलों में फंड को लेकर विवाद सामने आया है. नेताओं की शिकायत है कि अजित पवार का मंत्रालय फंड रिलीज नहीं कर रहा है. 

अजित पवार से नाराजगी को लेकर विपक्षी पार्टियां तंज कस रही है. पिछले दिनों शिवसेना यूबीटी के विधायक सचिन अहिर ने कहा था कि केवल बीजेपी विधायक ही नहीं, बल्कि पूरा मंत्रिमंडल अजित पवार से नाखुश है. उन्हें निधि नहीं मिल रही है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आई लव मोहम्मद से नहीं चलेगी मुंबई बल्कि...', बोले मंत्री नितेश राणे
'आई लव मोहम्मद से नहीं चलेगी मुंबई बल्कि...', बोले मंत्री नितेश राणे
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget