एक्सप्लोरर

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट

गणेशोत्सव के लिए कोंकण जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश के बाद एसटी बस आरक्षित में वसूला जाने वाला 30 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क माफ कर दिया गया है.

गणेशोत्सव के लिए महाराष्ट्र के कोंकण जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को राहत देने वाला निर्णय उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश के बाद एसटी महामंडल ने लिया है. अब पूरी एसटी बस आरक्षित (ग्रुप बुकिंग) करने के लिए पहले वसूला जाने वाला 30 फीसदी अतिरिक्त शुल्क रद्द कर दिया गया है. इससे गणेश भक्त अब सस्ती दरों पर एसटी बस से यात्रा कर सकेंगे. इस निर्णय की जानकारी आज परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी.

गणेशोत्सव में हर साल 5 हजार एसटी बसें की जाती हैं आरक्षित 

गणेशोत्सव और एसटी का कोंकणवासियों के साथ कई वर्षों से गहरा संबंध है. मुंबई, ठाणे और पालघर से हर साल हजारों कोंकणवासी गणेशोत्सव के लिए एसटी बस से अपने गांव जाते हैं. गणेशोत्सव के दौरान हर साल लगभग 5 हजार एसटी बसें आरक्षित की जाती हैं.

यात्रियों को गांव पहुंचाने के बाद इन बसों को खाली वापस लाना पड़ता है. इससे एसटी महामंडल को ईंधन के साथ-साथ चालक और परिचालकों के अतिरिक्त काम का खर्च भी उठाना पड़ता है. डीजल की बढ़ी कीमतों और कर्मचारियों के ओवरटाइम भत्ते में वृद्धि के कारण एसटी का खर्च बढ़ गया है. इसी पृष्ठभूमि में 30 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क वसूलने का निर्णय लिया गया था.

अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'

उपमुख्यमंत्री ने अतिरिक्त शुल्क रद्द करने के दिए निर्देश

कोंकणवासियों और गणेशोत्सव मंडलों की ओर से यह अतिरिक्त शुल्क रद्द करने की मांग की गई थी. इस संबंध में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ज्ञापन भी सौंपे गए थे. कोंकणवासियों की मांग पर विचार करते हुए उपमुख्यमंत्री ने यह अतिरिक्त शुल्क रद्द करने के निर्देश दिए.

इसके अनुसार, इस वर्ष एकतरफा ग्रुप रिजर्वेशन (ग्रुप बुकिंग) पर किसी भी प्रकार का 30 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. इस संबंध में एसटी महामंडल की ओर से जल्द ही परिपत्र जारी किया जाएगा. यह शुल्क रद्द किए जाने से एसटी महामंडल पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक भार की भरपाई अन्य मार्गों पर यात्री परिवहन बढ़ाकर करने के निर्देश परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने एसटी प्रशासन को दिए हैं.

राहुल गांधी के धरने पर संजय राउत बोले- आज का बाहुबली!

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
Advertisement

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget