एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए एकनाथ शिंदे का प्लान तैयार, शिवसेना नेताओं से कहा- 'अपने पद का रौब...'

Eknath Shinde News: एकनाथ शिंदे ने शिवसेना पदाधिकारियों को जनता के सेवक बनकर काम करने का आदेश दिया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर काम करने और लोगों के प्रति वफादार रहने का आह्वान किया.

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अपनी शिवसेना के पदाधिकारियों को बड़ा आदेश दिया. एकनाथ शिंदे ने कहा कि नेताओं को अपने पद का रौब न दिखाते हुए आम जनता की सेवक की तरह काम करना होगा, ताकि लोगों की समस्या का समाधान निकाला जा सके.

पालगढ़ जिले में शिवसेना नेताओं को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि नेता और कार्यकर्ता ग्राउंड जीरो पर काम करना शुरू कर दें. महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले शिवसेना प्रमुख ने ये आदेश जारी किए हैं. 

'आम कार्यकर्ता की तरह जनता के बीच जाइए'- एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैं पार्टी में कई पदों पर पहुंचा हूं और मुख्यमंत्री भी रहा हूं, लेकिन मैं खुद को एक आम कार्यकर्ता मानता हूं. आपका पद चाहे जो भी हो, एक आम कार्यकर्ता के रूप में जनता के बीच जाइए. अगर आप सच्चे दिल से एक कार्यकर्ता का जीवन जिएंगे, तो आपको कभी भी बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा".

एकनाथ शिंदे ने याद किए मुख्यमंत्री कार्यकाल वाले दिन
इतना ही नहीं, शिवसेना प्रमुख ने याद करते हुए आगे कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो उन्हें अपनी बहन समेत आम नागरिकों से टूटे हुए शौचालय के दरवाजे या पानी की समस्या के बारे में फोन आते थे. उन्होंने कहा कि तब मैं स्थानीय विधायक या पार्षद को तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहकर इन मुद्दों को हल करता था.

'लोगों के प्रति वफादार रहें'- एकनाथ शिंदे
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महत्वाकांक्षी वधावन पोर्ट प्रोजेक्ट जैसी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने शिवसेना कार्यकर्ताओं से महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया. उन्होंने अपने नेताओं से कहा कि जमीन से जुड़े रहें, लोगों के प्रति वफादार रहें, बाकी सब अपने आप हो जाएगा.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget